{"_id":"60e8775a8ebc3ef84d007921","slug":"lanka-premier-league-2021-to-be-postponed-rescheduled-to-be-held-from-19th-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPL 2021: लंका प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन स्थगित, जानिए दोबारा कब शुरू होगा टूर्नामेंट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LPL 2021: लंका प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन स्थगित, जानिए दोबारा कब शुरू होगा टूर्नामेंट
Fri, 09 Jul 2021 09:50 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 09 Jul 2021 09:50 PM IST
सार
पहले यह टूर्नामेंट 30 जुलाई से 22 अगस्त तक होने वाला था लेकिन अब यह टूर्नामेंट 19 नवंबर से 22 दिसंबर तक होगा।
विज्ञापन
लंका प्रीमियर लीग
- फोटो : social media
विस्तार
लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के दूसरे सीजन को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसकी घोषणा श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को की। पहले यह टूर्नामेंट 30 जुलाई से 22 अगस्त तक होने वाला था लेकिन अब यह टूर्नामेंट 19 नवंबर से 22 दिसंबर तक होगा। टूर्नामेंट स्थगित करने का शुरुआती कारण विदेशी खिलाड़ियों की अनुपलब्धता बताया गया है।
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट ने जारी बयान में कहा, 'लंका प्रीमियर लीग की संचालन समिति का मानना है कि टूर्नामेंट के कार्यक्रम में बदलाव करने से प्रमुख क्रिकेट खेलने वाले देशों के अधिक खिलाड़ी लीग में भाग ले सकेंगे।' उन्होंने बताया, 'अगस्त 2021 के दौरान कई देश अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग ले रहे हैं और इसके साथ ही इसी तरह के एक अन्य प्रीमियर लीग का भी आयोजन हो रहा है। समिति ने इन चीजों का आकलन करने के बाद यह फैसला लिया।'
विज्ञापन
बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन, दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवर प्रारूप के कप्तान तेम्बा बावुमा, वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन और विश्व टी-20 रैंकिंग के शीर्ष गेंदबाज तबरेज शम्सी जैसे खिलाड़ियों ने एलपीएल में खेलने का करार किया है।
विज्ञापन
The Lanka Premier League 2021, @LPLT20 which was expected to commence on the 29th July 2021, has been rescheduled to be held from 19th November to 12th December 2021.#LPL2021 https://t.co/WjMPflFKjc
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) July 9, 2021