फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब टीम इंडिया के खिलाफ रणनीति बनाएगा दुनिया का बेहतरीन ऑलराउंडर रहा यह खिलाड़ी

Fri, 23 Aug 2019 02:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 23 Aug 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
Lance Klusener appointed assistant batting coach of South African cricket team
लांस क्लूजनर - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला लांस क्लूसनर को भारत के खिलाफ सितंबर में होने वाली तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के लि़ए शुक्रवार को राष्ट्रीय टीम का सहायक बल्लेबाजी कोच बनाया गया। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने पूर्व तेज गेंदबाज विंसेंट बर्नेस को सहायक गेंदबाजी कोच बनाया।

Trending Videos
Lance Klusener appointed assistant batting coach of South African cricket team
जस्टिन ओनटोंग - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं जस्टिन ओनटोंग सहायक क्षेत्ररक्षण कोच बने रहेंगे। सीएसए के कार्यकारी निदेशक कोरी वान जिल ने एक बयान में कहा, ‘टीम के नए ढांचे के तहत टीम निदेशक ने तीन सहायक कोच नियुक्त किए हैं जिनकी तीन अलग अलग विधाओं गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में महारत है।’

Lance Klusener appointed assistant batting coach of South African cricket team
लांस क्लूजनर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला लांस क्लूसनर टी-20 श्रृंखला के लिए सहायक बल्लेबाजी कोच होंगे क्योंकि वह सभी प्रारूपों के लिए उपलब्ध नहीं हैं।’ क्लूसनर ने टेस्ट मैचों में 1906 रन बनाये और 80 विकेट लिए। वहीं वनडे में 3576 रन बनाने के साथ 192 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lance Klusener appointed assistant batting coach of South African cricket team
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत - फोटो : social Media

बर्नेस 2003 से 2011 तक टीम के गेंदबाजी और फिर सहायक कोच रहे। वहीं ओनटोंग लंबे समय से दक्षिण अफ्रीका के क्षेत्ररक्षण कोच हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत में 15 सितंबर से शुरू हो रही तीन मैच की टी-20 श्रृंखला के बाद तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला भी खेलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed