{"_id":"6367020a-1c65-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"lance-armstrong-banned-for-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवी के आइडल आर्मस्ट्रांग से छीने गए सारे मेडल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
युवी के आइडल आर्मस्ट्रांग से छीने गए सारे मेडल
जेनेवा/एजेंसी
Updated Mon, 22 Oct 2012 11:38 PM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के आइडल लांस आर्मस्ट्रांग को डोपिंग करने के दोष में सारे खिताब और मेडल गंवाने पड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग यूनियन (यूसीआई) ने प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन के दोषी सात बार के टूर डि फ्रांस चैंपियन लांस आर्मस्ट्रांग पर कड़ी कार्रवाई की है। यूनियन ने साइकिलिस्ट आर्मस्ट्रांग से टूर डि फ्रांस प्रतियोगिता के सभी 7 खिताब छीन लिए हैं। यूसीआई ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, ‘लांस आर्मस्ट्रांग की अब साइकिलिंग में कोई जगह नहीं है। उनसे सारे खिताब वापस लिए जा रहे हैं।’
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि लांस आर्मस्ट्रांग ने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को कैंसर से लड़ने में मनोवैज्ञानिक रूप से काफी मदद की थी। इसके बाद युवराज सिंह ने इस साइकिलिस्ट को अपना आइडल कहा था। आर्मस्ट्रांग ऐसे साइकिलिस्ट हैं जिन्होंने कैंसर को मात देने के बाद कई विश्व प्रसिद्घ प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराया है।
विज्ञापन
अमेरिकी डोपिंग रोधी एजेंसी (यूएसएडीए) ने 10 अक्तूबर को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि आर्मस्ट्रांग ने सबसे सफल और पेशेवर डोपिंग की है और डोपिंग के इतिहास में ऐसी घटना पहले नहीं देखी गई थी। इसी कारण उनसे खिताब छीनने की सिफारिश भी की गई थी। आर्मस्ट्रांग आरोपों को हमेशा नकारते रहे लेकिन उन्होंने खेल मध्यस्थता अदालत में यह कहते हुए जाने से इनकार कर दिया था कि उनके साथ अति की जा रही है। इसके बाद उनसे खिताब छीने जाने का रास्ता साफ हो गया था।
विज्ञापन