{"_id":"5b80187442c7924658643eb3","slug":"lalchand-rajpoot-becomes-head-coach-of-zimbabwe-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व भारतीय क्रिकेटर लालचंद राजपूत बने जिंबाब्वे क्रिकेट टीम के हेड कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व भारतीय क्रिकेटर लालचंद राजपूत बने जिंबाब्वे क्रिकेट टीम के हेड कोच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 25 Aug 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
लालचंद राजपूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी लालचंद राजपूत को जिंबाब्वे क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ हालिया घरेलू टी-20 ट्राई सीरीज खेलने वाली जिम्बाब्वे टीम का इसी साल जून में सहायक कोच बनाया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले लालचंद राजपूत इससे पहले अफगानिस्तान के भी कोच रह चुके हैं। वहीं साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में भी उन्होंने अहम भूमिका थी। उस वक्त वह टीम के मैनेजर थे।
विज्ञापन
राजपूत के संचालन में जिंबाब्वे 30 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन वनडे और तीन टी20 मैच की सीरीज खेलेगी। इसके बाद वह बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद टीम को अगले साल विश्व कप में भी शिरकत करनी है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के लिए 2 टेस्ट और 4 वनडे मैच खेलने वाले राजपूत पेशेवर कोच के तौर पर आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जबकि उन्होंने बेंगलौर में बीसीसीआई की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में कोचिंग डायरेक्टर के रूप में भी कार्य किया है।