{"_id":"59c1071e4f1c1b8a688b56cf","slug":"lalchand-rajpoot-become-head-coach-of-assam-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान के कोच पद से हटने के बाद लालचंद राजपूत बने इस टीम के कोच ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अफगानिस्तान के कोच पद से हटने के बाद लालचंद राजपूत बने इस टीम के कोच
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Tue, 19 Sep 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
राजपूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कोच पद से हटने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर लालचंद राजपूत अब देश की एक घरेलू टीम के कोच बन गए हैं। राजपूत को असम की क्रिकेट टीम का कोच बनाया गया है। राजपूत टीम इंडिया के मैनेजर भी रह चुके हैं। राजपूत 2017-18 में असम की टीम को कोचिंग देंगे। इससे पहले असम के हेड कोच पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी थे। लेकिन सुनील जोशी के बांग्लादेशी टीम के बॉलिंग कोच बनने के बाद असम के कोच का पद खाली था।
लालचंद राजपूत ने अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम को कोचिंग देने के लिए काबुल जाना स्वीकार नहीं किया। लिहाजा उन्हें इस पद से हटना पड़ा। राजपूत 2007 के दौरान टीम इंडिया के मैनेजर थे। तब टीम इंडिया ने टी-20 का विश्व कप जीता था। राजपूत के पास इंडिया ए और इंडिया अंडर-19 टीम के साथ भी कार्य करने का अनुभव है। 55 वर्षीय राजपूत पिछले दो सालों में टीम इंडिया का हेड कोच बनने का प्रयास कर चुके हैं।