फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KXIP vs CSK IPL 2020: Match preview and prediction of chennai super kings vs kings xi punjab

IPL 2020: जीत के साथ विदा लेना चाहेगी सुपरकिंग्स, KXIP के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला

Sun, 01 Nov 2020 06:13 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 01 Nov 2020 06:13 AM IST
विज्ञापन
KXIP vs CSK IPL 2020: Match preview and prediction of chennai super kings vs kings xi punjab
चेन्नई बनाम पंजाब - फोटो : PTI

आईपीएल के 13वें सीजन में रविवार को दो मुकाबले होंगे। डबल हेडर का पहला मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 'करो या मरो' का होगा। यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। अभी भी प्लेआफ की दौड़ में बरकरार किंग्स इलेवन पंजाब को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हर हालत में अच्छी जीत दर्ज करनी होगी जबकि महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई के लिए यह प्रतिष्ठा का ही मुकाबला है।

विज्ञापन


पंजाब के लिए 'करो या मरो' का मैच
राजस्थान रॉयल्स से सात विकेट से हराने के बाद पंजाब की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। के एल राहुल की टीम ने लगातार पांच मैच जीतकर प्लेऑफ की संभावना प्रबल की थी। इस हार के बाद अब पंजाब का भविष्य उसके हाथ में नहीं रह गया है। चेन्नई को हराने के बाद भी उसे दूसरे मैचों के नतीजे अनुकूल रहने की दुआ करनी होगी।
विज्ञापन


पंजाब की राह मुश्किल
अगर सनराइजर्स हैदराबाद (12 मैचों में 10 अंक) दोनों मैच जीत लेती है और दिल्ली कैपिटल्स (14) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (14) के बीच मुकाबला जीतने वाली टीम के अंक 16 हो जाएंगे तो ऐसी दशा में अंक या नेट रनरेट के आधार पर भी पंजाब क्वालीफाई नहीं कर सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के क्वालीफाई करने की उम्मीदें हैं बशर्ते वह कल चेन्नई को हरा दे

सनराइजर्स एक मैच हार जाता है तो पंजाब के क्वालीफाई करने की उम्मीदें हैं बशर्ते वह कल चेन्नई को हरा दे। पंजाब के फिलहाल 13 मैचों में 12 अंक है और उसका नेट रनरेट माइनस 0.133 है। दूसरी ओर पहली बार प्लेआफ की दौड़ से बाहर हुई चेन्नई जीत के साथ विदा लेना चाहेगी। धोनी की टीम ने आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगातार दो मैच जीते हैं ।

क्रिस गेल शानदार फॉर्म में हैं
पंजाब के लिए कप्तान राहुल टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बना चुके हैं जबकि क्रिस गेल शानदार फॉर्म में हैं जो कल 99 रन पर आउट होने का गम भुलाकर उतरना चाहेंगे। वहीं चौथे नंबर पर निकोलस पूरन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। मयंक अग्रवाल के खेलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है जो चोट के कारण पिछले तीन मैच नहीं खेल सके।

चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ शानदार फॉर्म में
रॉयल्स के खिलाफ मोहम्मद शमी समेत पंजाब के सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। चेन्नई के खिलाफ वे ऐसी गलती नहीं कर सकते। चेन्नई के लिए 23 वर्ष के ऋतुराज गायकवाड़ ने उम्दा प्रदर्शन करके लगातार दो अर्धशतक जमाए हैं। रविंद्र जडेजा भी शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ फिनिशिर की भूमिका निभाई थी।

टीमें इस प्रकार हैं:

चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम कुरेन, एन जगदीसन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, ऋतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा।

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), हरप्रीत बराड़, इशान पोरेल, मनदीप सिंह, जेम्स नीशाम, तजिंदर सिंह, क्रिस जॉर्डन, करुण नायर, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब उर रहमान, सरफराज खान, शेल्डन कॉटरेल, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे, निकोलस पूरण, क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन, जगदीश सुचित, कृष्णप्पा गौथम, हार्डस विलजेन, सिमरन सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed