{"_id":"5dfa33ed8ebc3e87e915cc85","slug":"kumar-sangakkara-to-lead-mcc-team-on-tour-of-pakistan-in-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान दौरे पर एमसीसी की अगुआई करेंगे श्रीलंकाई दिग्गज संगकारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान दौरे पर एमसीसी की अगुआई करेंगे श्रीलंकाई दिग्गज संगकारा
Wed, 18 Dec 2019 07:43 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 18 Dec 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
kumar sangakkara
क्रिकेट नियमों के सरंक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने बुधवार को कहा कि वह अपने मौजूदा अध्यक्ष कुमार संगकारा की कप्तानी में अपनी टीम को पाकिस्तान में अगले साल फरवरी में कुछ मैच खेलने के लिए भेजेगा। श्रीलंका टीम के दो मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान में पहुंचने के बाद वहां 10 साल के बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी हुई है।
विज्ञापन
एमसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, 'क्लब अगले साल फरवरी में लाहौर में एक टीम भेजेगा, जिसमें कुछ मैच शहर में खेले जाएंगे।' एमसीसी के मुख्य कार्यकारी और सचिव गॉय लावेंडर ने कहा, 'पाकिस्तान के लोग एक दशक से घरेलू मैदान पर अपनी टीम को खेलते हुए देखने के लिए तरस गए थे और हाल में देश में टेस्ट क्रिकेट की वापसी को देखना शानदार है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'क्लब के तौर पर एमसीसी की प्राथमिकताओं में यह भी शामिल है कि वह देशों का समर्थन कर खेल में अपनी वैश्विक प्रासंगिकता बनाए रखे। हम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने पर काम कर रहे हैं ताकि यह दौरा आयोजित हो।'
विज्ञापन
इस दौरे पर एमसीसी के सारे मैच लाहौर के ऐटचेसन कालेज में खेले जायेंगे। लावेंडर टीम के टीम मैनेजर होंगे और एमसीसी के मुख्य कोच अजमल शहजाद इसके कोच होंगे।