फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kuldeep yadav yuzvendra chahal and faf du plessis creates unique record in durban odi

INDvSA: चहल-कुलदीप समेत डु प्लेसी ने डरबन वन-डे में गढ़े यह कीर्तिमान

Thu, 01 Feb 2018 11:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
kuldeep yadav yuzvendra chahal and faf du plessis creates unique record in durban odi
चहल,कुलदीप और डु प्लेसी - फोटो : File
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच डरबन में खेले गए पहले वन-डे में एक तरफ जहां प्रोटियाज टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने 120 रन की शतकीय पारी खेली, वहीं मैच में भारतीय युवा स्पिनरों ने अपना दम दिखाया। 
विज्ञापन


यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने मिलकर 20 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 79 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं, डु प्लेसी ने 112 गेंदो पर 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 120 रन बनाए। इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने नाम ऐसे कीर्तिमान दर्ज किए, जिसके बारे आप जरूर जानना चाहेंगे...
विज्ञापन

कुलदीप ने किया भारतीय स्पिनरों का नाम रोशन

kuldeep yadav yuzvendra chahal and faf du plessis creates unique record in durban odi
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने इस मैच में अपने वन-डे का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 ओवर में 34 रन देकर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा यह किसी भी भारतीय स्पिनर का द. अफ्रीका में अब तक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन है। 
 

9 साल बाद भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल

kuldeep yadav yuzvendra chahal and faf du plessis creates unique record in durban odi
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
द. अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचों पर हमेशा से तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। लेकिन इस मैच में 2009 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब मेहमान टीम के स्पिरनों ने किसी वन-डे में 5 विकेट झटके हो। इससे पहले यह कारनामा सेंचुरियन में जिम्बाब्वे के स्पिनरों ने किया था। 
विज्ञापन

डु प्लेसी ने दौहराया इतिहास

kuldeep yadav yuzvendra chahal and faf du plessis creates unique record in durban odi
फाफ डु प्लेसी - फोटो : BCCI
द. अफ्रीकी कप्तान डु प्लेसी ने पिछले साल 1 फरवरी 2017 को डरबन के इस मैदान पर शतकीय पारी खेली थी और ठीक एक साल बाद उन्होंने इसी मैदान पर शतक जमाया। 

डु प्लेसी ने तोड़ा एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड

kuldeep yadav yuzvendra chahal and faf du plessis creates unique record in durban odi
फाफ डू प्लेसी - फोटो : BCCI
 डु प्लेसिस ने टीम इंडिया के खिलाफ इस मैच में 112 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 120 रन बनाए। डु प्लेसिस भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी कप्तान बन गए हैं। डु प्लेसिस से पहले एबी डीविलियर्स ने बतौर कप्तान 2015 में मुंबई में खेले गए मैच में 119 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed