{"_id":"6067ef388e4879698c7308ae","slug":"kolkata-knight-riders-cricket-team-records-and-stats-ahead-of-ipl-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL में KKR: गंभीर टीम के सबसे सफल बल्लेबाज और कप्तान, गेंदबाजी में नरेन का जादू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में KKR: गंभीर टीम के सबसे सफल बल्लेबाज और कप्तान, गेंदबाजी में नरेन का जादू
Sat, 03 Apr 2021 11:37 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:37 AM IST
सार
- टीम ने जीते दो खिताब, खेले छह प्लेऑफ
- गौतम सर्वश्रेष्ठ कप्तान और बल्लेबाज
- सुनील नरेन टीम के सबसे सफल गेंदबाज
- टीम ने 196 में से जीते 99 मैच, 93 में हार
विज्ञापन
गौतम गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौतम गंभीर के जाने के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के प्रदर्शन में निरंतर गिरावट आई, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो बार की चैंपियन टीम नौ अप्रैल से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में सही संयोजन तैयार करके खोया जादू हासिल करने की कोशिश करेगी। यूएई में खेले गए पिछले टूर्नामेंट में के बीच में कप्तान भी बदला गया, लेकिन टीम की किस्मत नहीं बदल पाई। केकेआर को इस सत्र का अभियान 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई में शुरू करना है।
विज्ञापन
पिछले साल चला था मॉर्गन का बल्ला
- पिछले सत्र की 14 पारियों में नवनियुक्त कप्तान इयोन मॉर्गन ने 418 रन बनाए थे
- खब्बू बल्लेबाज ने यूएई में पिछले साल डेथ ओवरों के दौरान 24 छक्के लगाए थे
टीम ने जीते दो खिताब, खेले छह प्लेऑफ
- कोलकाता नाइटराइडर्स ने दो खिताब 2012 और 2014 में जीता है
- पिछले 13 सीजन में टीम छह बार प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है
गौतम सर्वश्रेष्ठ कप्तान और बल्लेबाज
- दोनों खिताब 2011-2017 तक कप्तानी में संभालने वाले गौतम गंभीर ने दिलाए
- 108 मैचों में 3035 रन बनाने वाले गंभीर केकेआर के सर्वाधिक रन स्कोरर हैं
- गौतम आईपीएल में कोई शतक नहीं लगा पाए, उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93 रहा है
सुनील नरेन टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
- केकेआर के सबसे सफल गेंदबाज 120 मैचों में 127 विकेट लेने वाले सुनील नरेन हैं
- वेस्टइंडीज के इस मिस्ट्री स्पिनर का श्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर पांच विकेट है
टीम का ओवरऑल रिकॉर्ड
- कुल मैच: 196
- जीत: 99
- हार: 93
- बेनतीजा: 04
- उच्चतम स्कोर: 245/6 vs KXIP, इंदौर, 2018
टीम की सबसे बड़ी जीत
- 140 रन से हराया था आरसीबी को 18 अप्रैल 2008 को
- 10: विकेट से हराया था गुजरात लॉयंस को 2017 में राजकोट में
टीम इस प्रकार है: इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, नितीश राणा, टिम सेफर्ट, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, शिवम मावी, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल त्रिपाठी , वरुण चक्रवर्ती, शाकिब-अल-हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, हरभजन सिंह, करुण नायर, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर और पवन नेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन