कोहली ने फिर बनाया रिकॉर्ड, एक ही झटके में कमाए अरब रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वनडे और टेस्ट टीम कप्तान विराट कोहली लाइफस्टाइल ब्रांड के साथ 100 करोड़ की डील करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने दिग्गज स्पोर्टस लाइफस्टाइल ब्रांड प्यूमा के साथ 8 साल के लिए 110 करोड़ से ज्यादा की डील साइन की है। इस डील के साथ ही ग्लोबल ब्रैंड की उस सूची में शामिल हो गए हैं जिसमें खेल जगत से जूड़े कुछ ही खिलाड़ी हैं।
प्यूमा के ग्लोबल एंबेसेडर में जमैका के उसैन बोल्ट, असाफा पॉवेल, फुटबॉलर थियरी हेनरी और ओलिवर गिरॉड जैसे दिग्गजों का नम शामिल है। इस डील के तहत कोहली को हर साल 12 से 14 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
यह मेरे लिए गर्व की बात है
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कोहली ने बताया 'ग्लोबल एथलीट्स की उस सूची में शामिल होना जिसमें उसैन बोल्ट जैसे दिग्गज हों यह मेरे लिए गर्व की बात है।'
कोहली ने आगे बताया कि 'मैंने प्यूमा के साथ लंबे समय के लिए डील साइन की है। मैं प्यूमा से काफी प्रभावित रहा हूं जिस तरह कम समय में कंपनी ने मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत की है वह सराहनीय है।' बता दें कि प्यूमा दुनिया की दिग्गज स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड है।