फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kohli leaves no stone unturned to win Bangalore, sweats it even outside the field

IPL 2022: बैंगलोर को जिताने में कोई कसर नही छोड़ते कोहली, मैदान के बाहर भी बहाते हैं पसीना

Mon, 09 May 2022 01:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 09 May 2022 01:25 PM IST
सार

बैंगलोर ने जीत के साथ हैदराबाद से पिछली हार का बदला भी ले लिया है। हैदराबाद ने इस सीजन की पहली भिड़ंत में बैंगलोर को 68 रन पर ढेर करने के बाद नौ विकेट से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
Kohli leaves no stone unturned to win Bangalore, sweats it even outside the field
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जबरदस्त जीत हासिल की। बैंगलोर ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 125 रन बनाए और इस लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम साबित हुई। हैदराबाद 67 रनों से मैच हार गई। बैंगलोर की ओर से वनिंदु हसरंगा ने चार ओवर में 18 रन देकर पांच विकेट लिए और हैदराबाद की टीम की कमर तोड़ दी। 
विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से राहुल त्रिपाठी के 56 रनों के अलावा कोई और कमाल नहीं कर पाया। इस मैच में हैदराबाद के दोनों ओपनर अपना खाता भी नहीं खोल पाए। कप्तान केन विलियमसन तो डायमंड डक का शिकार बने। वो बिना कोई गेंद खेले आउट हो गए। 
विज्ञापन

प्लेऑफ में आरसीबी का दावा मजबूत
अगर आरसीबी की बात करें तो अब टीम के 14अंक हो गए हैं और अगर आरसीबी एक और मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। बैंगलोर ने इसी के साथ हैदराबाद से पिछली हार का बदला भी ले लिया है। हैदराबाद ने इस सीजन की पहली भिड़ंत में बैंगलोर को 68 रन पर ढेर करने के बाद नौ विकेट से जीत हासिल की थी।



हालांकि विराट अपनी टीम को जिताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। विराट मैदान के अलावा जिम में भी जमकर पसीना बहाते हुए भी दिखाई देते हैं।


प्रैक्टिस के बाद कोहली जिम में कसरत करते हुए भी दिखते हैं।

Koo App

Back to my favourite 🏋🏻♂️. With my favourite #anushkasharma ❤️

View attached media content

- Virat Kohli (@virat.kohli) 3 May 2022



आपको बता दें कि बैंगलोर ने हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। इस जीत के साथ टीम के 12 मैचों में 14 अंक हो गए हैं और टीम तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, 10 टीमों की प्वाइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद 11 में से पांच मैच जीतने के बाद छठे पायदान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed