फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Know about Tanveer Sangha who becomes second person of Indian origin to be selected in Australian team

जानें कौन हैं तनवीर संघा, जो बने ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने वाले भारतीय मूल के दूसरे खिलाड़ी

Sat, 30 Jan 2021 01:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 30 Jan 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
Know about Tanveer Sangha who becomes second person of Indian origin to be selected in Australian team
तनवीर संघा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के खिलाफ लंबी श्रृंखला खत्म होने के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टीम फरवरी में न्यूजीलैंड से भिड़ने जा रही है। टी-20 सीरीज के लिए 18 सदस्यीय दल में तनवीर संघा को भी जगह मिली है, वह ऑस्ट्रेलिया की सीनियर क्रिकेट टीम में शामिल होने वाले भारतीय मूल के दूसरे खिलाड़ी हैं। छह साल पहले गुरिंदर संधू ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बने थे। पंजाबी परिवार से संबंध रखने वाले संधू के माता-पिता स्टाअर्ट क्लार्क और ब्रेंस्बी कूपर दोनों का जन्म भारत में हुआ था।

विज्ञापन


एक मीडिया संस्थान से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि इतनी छोटी उम्र में चुने जाने पर विश्वास नहीं होता। मुझे जब कॉल आया तो मैं खुशी से चांद पर पहुंच गया। 2020 में हुए अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज रहे तनवीर ने तब महज 3.58 की इकॉनमी से 15 विकेट निकाल थे। तनवीर संघा के पिता जोगा, पंजाब के जालंधर में किसानी किया करते थे, लेकिन 1997 में स्टूडेंट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया चले गए और वहां टैक्सी चलाने लगे
विज्ञापन


बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के लिए खेलने वाले युवा लेग स्पिनर संघा ने 21 विकेट के साथ सीजन का अंत किया। तनवीर संघा ने अपनी सफलता का श्रेय ईस्ट हिल्स बॉयज हाई स्कूल को दिया, यह वही स्कूल है, जहां से स्टीव वॉ और मार्क वॉ ने अपनी पढ़ाई पूरी की। ऑस्ट्रेलियाई पाकिस्तानी लेग स्पिनर फवाद अहमद को अपना मेंटर मानने वाले तनवीर संघा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं यह स्पष्ट नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियन टी-20 टीम: एरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, एश्टन एगर, जेसन बेहरनडॉर्फ, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैक्डरमॉट, रिले मेड्रिथ, जोश फिलिप, झाय रिचर्ड्सन, केन रिचर्ड्सन, डेनिलय सैम्स, तनवीर संघा, डार्सी शॉर्ट, मार्स स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एंड्रयू टाई, एडम जम्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed