{"_id":"686913e0465b1e20bb01c843","slug":"kl-rahul-stats-most-50-scores-for-an-indian-opener-in-england-in-tests-ind-vs-eng-birmingham-test-2025-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: इंग्लैंड में सर्वाधिक बार 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बने राहुल, मर्चेंट को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: इंग्लैंड में सर्वाधिक बार 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बने राहुल, मर्चेंट को पीछे छोड़ा
Sat, 05 Jul 2025 05:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 05 Jul 2025 05:30 PM IST
सार
राहुल अर्धशतक लगाने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके और 84 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल भले ही अर्धशतक लगाने के बाद अपनी लय जारी नहीं रख सके, लेकिन उन्होंने अपनी इस पारी से अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : BCCI X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया। राहुल ने इसके साथ ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। राहुल इंग्लैंड में सर्वाधिक बार 50+ टेस्ट स्कोर बनाने वाले भारत के दूसरे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने इस मामले में विजय मर्चेंट को पीछे छोड़ दिया। राहुल अर्धशतक लगाने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके और 84 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
राहुल भले ही अर्धशतक लगाने के बाद अपनी लय जारी नहीं रख सके, लेकिन उन्होंने अपनी इस पारी से अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली। राहुल इंग्लैंड में ओपनर के तौर पर टेस्ट में पांच बार 50+ स्कोर बना चुके हैं और उन्होंने इस मामले में विजय मर्चेंट को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने चार बार इंग्लैंड में 50+ स्कोर बनाया है। इस मामले में राहुल से आगे अब सिर्फ सुनील गावस्कर हैं जिन्होंने 10 बार ऐसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहवाग को पीछे छोड़ा
केएल राहुल सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने 44 पारियों में 10 बार ऐसा किया है। राहुल ने इस मामले में पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने 49 पारियों में नौ बार सेना देशों में 50+ स्कोर बनाया है। इस मामले में गावस्कर राहुल से आगे हैं जिन्होंने सेना देशों में 57 पारियों में 10 बार ओपनर के तौर पर 50+ स्कोर किया है।

भारत की बढ़त 350 के पार
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 177 रन बनाए। भारत ने इस तरह कुल 357 रनों की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने पहले सत्र में करुण नायर और केएल राहुल के विकेट गंवाए। भारत ने चौथे दिन एक विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन करुण नायर का विकेट जल्द गंवा दिया। करुण को कार्स ने अपना शिकार बनाया जो 26 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने इसके बाद गिल के साथ मिलकर पारी आगे बढ़ाई। राहुल ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया। राहुल अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए और जोश टंग ने बोल्ड कर उन्हें पवेलियन भेजा। फिर गिल और पंत ने मोर्चा संभाला और इंग्लैंड को पहले सत्र में अन्य सफलता हासिल नहीं करने दी।