{"_id":"62bd29e0867eac6aac3d9cb9","slug":"kl-rahul-shares-photo-after-surgery-wrote-my-road-to-recovery-has-begun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KL Rahul Update: सर्जरी के बाद केएल राहुल ने शेयर की तस्वीर, लिखा- वापसी की शुरुआत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KL Rahul Update: सर्जरी के बाद केएल राहुल ने शेयर की तस्वीर, लिखा- वापसी की शुरुआत
Thu, 30 Jun 2022 01:17 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:17 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले राहुल चोटिल हो गए थे और पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे। अब उनकी सर्जरी हो चुकी है और वो टीम में वापसी के लिए अभ्यास शुरू करेंगे।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने जर्मनी में सर्जरी कराने के बाद अपनी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि उनकी सर्जरी शफल रही है और अब उनकी वापसी का सफर शुरू होगा। राहुल के साथ उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी भी जर्मनी में हैं और सर्जरी के दौरान उनकी मदद कर रही हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले राहुल चोटिल हो गए थे और पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे। अब उनकी सर्जरी हो चुकी है और वो टीम में वापसी के लिए अभ्यास शुरू करेंगे।
राहुल को ग्रोइन इंजरी हुई थी। इस चोट की वजह से वो दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अलावा पूरे इंग्लैंड दौरे से बाहर हो चुके हैं। अब उनकी कोशिश टी20 विश्व कप से पहले पूरी तरह से फिट होकर टीम इंडिया में वापसी करने पर होगी। राहुल मौजूदा समय में टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं और वनडे-टी20 में टीम के उपकप्तान भी हैं।

फैंस को कहा शुक्रिया
सर्जरी सफल होने के बाद राहुल ने हॉस्पिटल से ही अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा "पिछले दो हफ्ते काफी मुश्किल रहे हैं, लेकिन सर्जरी सफल रही। मैं अच्छे तरीके से रिकवर कर रहा हूं। मेरी वापसी का सफर शुरू हो गया है। आपके संदेशों औप प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। जल्द मिलेंगे।"
आईपीएल 2022 में भी सुपरहिट रहे राहुल
केएल राहुल आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं और इस सीजन भी उनका बल्ला जमकर बोला है। आईपीएल 2022 में राहुल ने तीन शतक लगाए और अपनी टीम को प्लेऑफ में भी पहुंचाया, लेकिन यह टीम एलिमिनेटर मैच से आगे नहीं बढ़ पाई। एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
आईपीएल के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में राहुल को भारत का कप्तान बनाया गया था, लेकिन वो चोट के चलते बाहर हो गए और ऋषभ पंत को कप्तानी मिली। राहुल अब तक चार मैचों में भारत की कप्तानी कर चुके हैं और सभी में भारत को हार का सामना करना पड़ा है।