फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kl rahul says rohit sharma to hit double century in indore t20i

INDvSL: राहुल ने बताया रिकॉर्ड शतक से पहले रोहित शर्मा से बीच पिच पर क्या बातें हुईं

Sat, 23 Dec 2017 09:14 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sat, 23 Dec 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
kl rahul says rohit sharma to hit double century in indore t20i
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (118) के आतिशी रिकॉर्ड शतक और केएल राहुल (89) व रिस्ट स्पिनर्स के कमाल के प्रदर्शनों की बदौलत श्रीलंका को दूसरे टी20 इंटरनेशनल में 88 रन से हरा दिया। इंदौर के होलकर स्टेडियम पर रिकॉर्ड्स से भरे इस मैच में जीत दर्ज करके टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। रोहित शर्मा को शतक बनाते हुए देखने वाले राहुल ने मैच के बाद एक बड़ा राज खोला।

विज्ञापन


केएल राहुल ने मैच के बाद कहा, 'रोहित की बल्लेबाजी को कोई मात नहीं दे सकता। मैं वहां खड़ा था और अपने आप से कह रहा था कि वाह भाई! आप इस तरह छक्के नहीं जमा सकते।'
विज्ञापन


इसके बाद अपनी पारी के बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा, 'मेरे ख्याल से पहले 6 ओवर मेरे लिए जरूरी थे। हम अपने आप को समय देना चाहते थे ताकि पिच को भांपने के बाद अपना नैसर्गिक खेल खेलें। हमने अच्छी लय हासिल की और फिर दमदार शॉट्स लगाए। हमारी योजना थी कि परिस्थिति को पहले 6 ओवर में परखेंगे क्योंकि हमें पता था कि रोहित जैसे दमदार शॉट खेलने वाले बल्लेबाज टीम में मौजूद हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक के बल्लेबाज राहुल ने रोहित शर्मा से हुई बातचीत का राज भी खोला। उन्होंने कहा, '11वें ओवर में हमने कुछ डॉट्स गेंदे खेली। मैंने तब रोहित से कहा कि एक और दोहरा शतक जमा सकते हैं तो वो मुस्कुरा दिए। उन्हें इसकी कोई चिंता नहीं थी। उन्हें शतक के बाद यह एहसास तक नहीं था कि आगे टीम के गेंदबाज क्या करेंगे।'

kl rahul says rohit sharma to hit double century in indore t20i
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
इसके बाद राहुल ने टीम के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, 'हमारे पास क्वालिटी गेंदबाज हैं और मुझे भरोसा है कि पहली पारी में बल्लेबाजी देखने के बाद उन्होंने अपना मन बना लिया था कि किस तरह गेंदबाजी करना है। हम मैच जीतने में कामयाब रहे।'


मैच में तीन विकेट लेने वाले कुलदीप यादव ने कहा, 'पहले तीन ओवर्स में 45 रन खर्च हुए, लेकिन मैं हमेशा विकेट की तलाश में रहा। मुझे पता था कि एक या दो विकेट जरूर निकाल सकूंगा। पहले ओवर में मैंने हवा में गेंद रखी, लेकिन पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार थी। बाद में मैंने बल्लेबाज को बाहर गेंद डालना शुरू की। मुझे एहसास हुआ कि गेंद को विकेट पर डालना जरूरी है।'

चाइनामैन ने आगे कहा, 'रोहित और धोनी ने मुझे काफी प्रेरित किया और कहा कि विकेट लेने पर ध्यान लगाऊं।'

श्रीलंका के कप्तान थिसारा परेरा ने कहा, 'यह सीरीज काफी कड़ी रही। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था। थरंगा और कुसल ने अच्छी बल्लेबाजी की और प्लेटफॉर्म सेट किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा सके। मैथ्यूज को हैमस्ट्रिंग में चोट है, जिसकी वजह से वो अगला मैच नहीं खेलेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed