{"_id":"58de17c14f1c1b370763e743","slug":"kl-rahul-ruled-out-of-ipl-2017-with-shoulder-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"RCB को एक और झटका, चोट के चलते आईपीएल से बाहर हुए लोकेश राहुल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB को एक और झटका, चोट के चलते आईपीएल से बाहर हुए लोकेश राहुल
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Fri, 31 Mar 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
लोकेश राहुल
- फोटो : ESPN
रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के लिए आईपीएल का यह सीजन शुरू होने से पहले ही खराब होते नजर आ रहा है। पहले विराट कोहली चोट के चलते टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हुए, अब टीम को एक और झटका लग गया है। टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल कंधे की चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
खबरों के मुताबिक, राहुल कंधे की सर्जरी कराने के लिए लंदन जाएंगे ताकि वो चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फिट हो जाएं। 24 वर्षीय राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज की 7 पारियों में 6 अर्धशतक जड़े थे। राहुल ने आईपीएल 2016 में आरसीबी के लिए 12 मैचों में 397 रन बनाए थे।
अपनी चोट पर राहुल ने कहा, "मेरे कंधे में सूजन है। मैं मैदान पर डाइव नहीं लगा सकता। मुझे कुछ शॉट खेलने से खुद को रोकना होगा। ऐसा नहीं है कि मैं रन नहीं बना सकता, मगर अपने बेस्ट के लिए मुझे सब कुछ करना होगा। मैंने टीम प्रबंधन और कप्तान से बात की। मैं अपनी दिक्कत पर ध्यान देकर उसे सही करूंगा।"
विज्ञापन
केएल राहुल के बाहर होने के बाद टीम ने तमिलनाडु के बल्लेबाज एन. जगदीशन को टीम में शामिल किया है। जगदीशन ने देवधर ट्रॉफी के 3 मैचों में 3 अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। जगदीशन ने 3 मैचों में 63.33 की औसत और 95 की स्ट्राइक रेट से 190 रन बनाए।