फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul got out for golden duck twice in his IPl career both times against gujarat

GT vs LSG: गुजरात के साथ राहुल का अजब संयोग, आईपीएल में दूसरी बार जीरो पर आउट हुए, दोनों बार गुजरात के खिलाफ

Mon, 28 Mar 2022 08:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 08:40 PM IST
सार

गुजरात के खिलाफ मैच में लोकेश राहुल जीरो पर आउट हुए। उनके आईपीएल करियर में यह सिर्फ दूसरा मौका था, जब वो खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हों। खास बात यह कि दोनों बार राहुल गुजरात के खिलाफ ही जीरो पर आउट हुए हैं। 
 

विज्ञापन
KL Rahul got out for golden duck twice in his IPl career both times against gujarat
राहुल के खिलाफ अपील करते शमी - फोटो : twitter @ipl

विस्तार

आईपीएल 2022 के अपने पहले मैच में ही राहुल को बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा है। पिछले पांच साल में आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले लोकेश राहुल गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उनके आईपीएल करियर में यह सिर्फ दूसरा मौका था, जब वो शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं। खास बात यह कि दोनों बार राहुल गुजरात के खिलाफ ही जीरो पर आउट हुए हैं। इससे पहले साल 2016 में वो गुजरात लायंस के खिलाफ शून्य के स्कोर पर आउट हुए थे। 
विज्ञापन


इस मैच में लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल को पहली गेंद में शमी ने पवेलियन भेज दिया। राहुल ने अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत की, जबकि शमी ने गुजरात के लिए पहला ओवर किया। मैच की पहली ही गेंद पर राहुल के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और विकेटकीपर वेड ने कैच पकड़ा। अंपायर ने शमी को आउट नहीं करार दिया था, लेकिन गुजरात के कप्तान हार्दिक ने रिव्यू लिया और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। इसी के साथ राहुल बिना खाता खोले आउट हो गए। 
विज्ञापन


2016 में शून्य पर आउट हुए थे राहुल
लोकेश राहुल अपने आईपीएल करियर में पहली बार साल 2016 में शून्य पर आउट हुए थे। धवल कुलकर्णी ने उन्हें स्लिप मे ंआउट कराया था। इस बार भी राहुल मैच की पहली गेंद पर ही पवेलियन लौटे थे। इस मैच में भी ऐसा ही हुआ है। वो 56 पारियों के आईपीएल में शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं। राहुल IPL के दूसरे कप्तान हैं, जो पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हुए हैं। राहुल से पहले 2009 में ब्रेंडन मैकुलम बैंगलोर के खिलाफ पहली गेंद पर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे महंगे खिलाड़ी हैं राहुल
लोकेश राहुल आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। लखनऊ की टीम ने 17 करोड़ की कीमत में उन्हें खरीदा है, लेकिन टूर्नामेंट के पहले ही मैच में राहुल खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। राहुल के अलावा उनकी टीम भी कुछ खास नहीं कर पाई। अब लखनऊ के फैंस उम्मीद करेंगे कि राहुल बाकी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करें और अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ पारियां खेलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed