फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul did not convert good start in to a big score vs West Indies in first test

एक बार फिर निराश कर गए राहुल, अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं कर पाए रहे तब्दील

Fri, 23 Aug 2019 02:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 23 Aug 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
KL Rahul did not convert good start in to a big score vs West Indies in first test
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल विश्वसनीय शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए, जिससे वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैट के पहले दिन 40 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट पर 110 रन बनाए। भारतीय पारी संवारने की जिम्मेदारी अब अजिंक्य रहाणे (नाबाद 38) पर है। उनके साथ हनुमा विहारी छह रन पर खेल रहे हैं।

विज्ञापन


भारत ने मयंक अग्रवाल (पांच), भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा (दो) और कप्तान विराट कोहली (नौ) के विकेट जल्दी गंवा दिए, जिससे पहले आठ ओवर के अंदर ही स्कोर तीन विकेट पर 25 रन हो गया। इसके बाद केएल राहुल (44) और रहाणे ने चौथे विकेट के लिये 68 रन जोड़े।
विज्ञापन


चोटी के तीन बल्लेबाजों के जल्दी पवेलियन लौटने के बाद राहुल और रहाणे ने लंच तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। भारत ने जब लंच के बाद तीन विकेट पर 68 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई तो इन दोनों बल्लेबाजों ने विश्वसनीय बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंद अब भी मूवमेंट ले रही थी लेकिन, राहुल और रहाणे की नजरें जम चुकी थी। ऐसे समय में जेसन होल्डर ने पारी के 35वें ओवर में आफ स्पिनर रोस्टन चेज के रूप में पहली बार स्पिन आक्रमण आजमाया और वह दूसरी गेंद पर विकेट लेने में कामयाब रहे।

राहुल ने उनकी लेग स्टंप से बाहर जाती गेंद को ग्लान्स करने का अधूरे मन से कोशिश की और विकेट के पीछे कैच दे बैठे। उन्होंने 97 गेंदें खेली और पांच चौके लगाये। यह दोनों टीमों के लिये विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला मैच है जिसमें होल्डर का टास जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी सौंपने का फैसला सही रहा।


रोच की आगे पिच करायी गयी गेंदों में मूवमेंट था जिन्हें खेलने में भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी हुई। अग्रवाल और पुजारा इसी तरह की गेंदों पर विकेट के पीछे कैच देकर पवेलियन लौटे। कोहली भी दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाये। वेस्टइंडीज की तरफ से केमार रोच ने दो जबकि शैनोन गैब्रियल और चेज ने एक एक विकेट लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed