{"_id":"682a037a5c997036a70fbd13","slug":"kl-rahul-became-fourth-indian-batsman-to-score-most-centuries-in-t20-scored-hits-fifth-century-in-ipl-2025-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KL Rahul: टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने केएल राहुल, IPL में जड़ा पांचवां सैकड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KL Rahul: टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने केएल राहुल, IPL में जड़ा पांचवां सैकड़ा
Sun, 18 May 2025 09:27 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 18 May 2025 09:27 PM IST
सार
अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने गुजरात के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 60 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पांचवां शतक पूरा किया। वह इस मैच में 112 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और चार छक्के निकले।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल 2025 का रोमांच एक बार फिर शुरू हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में शानदार शतकीय पारी खेली और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 में सर्वाधिक शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने अभिषेक शर्मा की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
गुजरात के खिलाफ गरजा केएल राहुल का बल्ला
अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने गुजरात के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 60 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पांचवां शतक पूरा किया। वह इस मैच में 112 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और चार छक्के निकले। इससे पहले उन्होंने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। अब उन्होंने इस सत्र का अपना पहला शतक ठोक दिया है।

केएल राहुल ने हासिल की बड़ी उपलब्धियां
इसी के साथ केएल राहुल टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस प्रारूप में सात शतक लगाए हैं। वहीं, सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज हैं जिन्होंने टी20 में नौ शतक ठोके। इसके अलावा दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का भी रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस टूर्नामेंट में पांच शतक ठोके हैं। इस मामले में विराट कोहली शीर्ष पर हैं जिन्होंने आठ शतक ठोके हैं।

केएल राहुल ने विराट को पीछे छोड़ा
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच में स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने एक और उपलब्धि हासिल की। वह टी20 में सबसे तेज 8000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। केएल राहुल ने ये कारनामा 224 पारियों में किया। वहीं, विराट कोहली ने टी20 की 243 पारियों में 8000 रन पूरे किए थे।