फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kl rahul and ajinkya rahane can get a chance in second test

सेंचुरियन में रहाणे के अलावा केएल राहुल को भी मिल सकता है मौका, इस दिग्गज ने की वकालत

Fri, 12 Jan 2018 08:23 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Jan 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
kl rahul and ajinkya rahane can get a chance in second test
केएल राहुल

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया के प्लेइंग-11 पर फिर से बड़ी बहस छिड़ गई है। क्रिकेट के दिग्गज पहले से ही टीम में शिखर धवन की जगह रहाणे को लाने की बात कह रहे हैं। रहाणे को प्लेइंग-11 में लाने पर फैसला होना अभी बाकि था कि विशेषज्ञों ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को टीम में जगह देने पर चर्चा शुरू कर दी है।

विज्ञापन


टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 13 जनवरी को सेंचुरियन में खेला जाना है। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे ने टीम में लोकेश राहुल को जगह देने की वकालत की है। किरण मोरे ने कहा, 'बेहतरीन फॉर्म में होने के बावजूद पिछले 6 महीने से लोकेश राहुल को नजर अंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल लोकेश राहुल ने लगातार सात मैचों में अर्धशतक लगाए थे। इसके बावूजद उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई।'
विज्ञापन


मोरे ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले दौरे पर अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। इस सीरीज में रहाणे ने जोहानसबर्ग मे खेले गए मैच में 47 और 15 का स्कोर किया था। वहीं, डरबन में खेले गए टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में नाबाद 51 और दूसरी पारी में लाजवाब 96 रन बनाए थे। जबकि इन दोनों ही मैचों में रोहित शर्मा का स्कोर 14, 06 और 0, 25 रहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़े:- B'day Special: वह 10 खास बातें जो बताती हैं, आखिर क्यों महान क्रिकेटर हैं राहुल द्रविड़


अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अजिक्य रहाणे और केएल राहुल को मौका मिलता है तो मौजूदा प्लेइंग-11 के किन्हीं दो खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। रोहित शर्मा ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में लाजवाब प्रदर्शन किया था। शायद इसलिए कप्तान विराट कोहली उन्हें पैवेलियन में ना बिठाएं।

इसके अलावा टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में जगह बनाने वाले शिखर धवन और मुरली विजय को बाहर बैठना पड़ सकता है। पिछले टेस्ट में मुरली विजय ने 13 व 01 रन का स्कोर किया था, जबकि शिखर धवन दोनों ही पारियों में 16-16 रन के सस्ते स्कोर पर सिमट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed