फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs DC IPL 2020: Nitish Rana dedicates half-century to his late father-in-law

IPL 2020: नितीश राणा ने मैदान पर किया भावुक, कल ससुर का हुआ था कैंसर से निधन

Sat, 24 Oct 2020 06:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 24 Oct 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
KKR vs DC IPL 2020: Nitish Rana dedicates half-century to his late father-in-law
नितीश राणा - फोटो : ANI

कोलकाता नाइटराइडर्स के सलामी बल्लेबाज नितीश राणा ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया। यह अर्धशतक उन्होंने अपने ससुर को समर्पित किया। इस दौरान राणा ने उनके नाम (सुरिंदर) की जर्सी लहराकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि नितीश राणा के ससुर का कल यानी शुक्रवार को कैंसर से निधन हो गया था। 

विज्ञापन

 

शनिवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में नितीश राणा ने 53 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 81 रनों की शानदार पारी खेली। बता दें कि राणा और सुनील नरेन (64) के बीच चौथे विकेट के लिए 115 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आईपीएल के 42वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नितीश राणा के 53 गेंद में 81 रन और सुनील नरेन के 32 गेंदों में 64 रन के बूते निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 194 रन बनाए। जवाब में दिल्ली नौ विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी और मैच हार गई। केकेआर की तरफ से मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी की। चक्रवर्ती ने चार ओवर्स में 20 रन देकर पांच विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed