{"_id":"662fe63605622a2e070ca6bc","slug":"kkr-vs-dc-i-was-scared-shahrukh-khan-was-shocked-after-seeing-video-of-rishabh-pant-accident-ipl-2024-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"KKR vs DC : 'मैं डर गया था', पंत की कार दुर्घटना का वीडियो देख उड़ गए थे शाहरुख के होश, बताया सबसे डरावनी याद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs DC : 'मैं डर गया था', पंत की कार दुर्घटना का वीडियो देख उड़ गए थे शाहरुख के होश, बताया सबसे डरावनी याद
Tue, 30 Apr 2024 12:02 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:02 AM IST
सार
पंत 30 दिसंबर 2022 को कार से अपने घर जा रहे थे और हादसे के वक्त अकेले थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी मर्सीडीज कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई और पलट गई। पंत को गाड़ी चलाते वक्त झपकी आ गई थी। इसके बाद वह कार पर से नियंत्रण खो बैठे थे। पंत को सिर, पीठ और पैर में चोटें आई थीं।
विज्ञापन
ऋषभ पंत-शाहरुख खान
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत दिसंबर, 2022 में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इस दौरान उन्हें काफी चोट आई थी। दुर्घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देखकर हर किसी के पसीने छूट गए थे। इस विषय में अब कोलकाता नाट राइडर्स के सह मालिक शाहरुख खान ने चर्चा की है। उन्होंने बताया कि पंत की कार दु्र्घटना का वीडियो देखकर उनके होश उड़ गए थे। वह काफी डर गए थे।
कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार की शाम रोमचांक मुकाबला खेला गया। इस मैच में केकेआर ने दिल्ली के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की। अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद केकेआर के खाते में अब 12 अंक हो गए हैं। वहीं, उनका नेट रनरेट 1.096 का हो गया है जबकि दिल्ली इस सीजन की छठी शिकस्त के साथ छठे पायदान पर खिसक गई है।
दुर्घटना का वीडियो देखकर उड़ गए थे किंग खान के होश
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने बताया कि जलती हुई कार का वीडियो देखकर वह काफी डर गए थे। दिग्गज ने कहा, "मैं काफी ज्यादा डर गया था। हमने जलती हुई कार का वीडियो देखा था। तब हमें बिल्कुल भी नहीं पता था कि हादसे के बाद क्या हुआ। इसलिए हम और ज्यादा डरे हुए थे। उस वक्त बहुत ज्यादा बुरा लग रहा था। यह नई उम्र के क्रिकेटर्स मेरे अपने बेटे की तरह हैं। हमारी टीम में भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं। इसलिए मैं और ज्यादा डर गया था। ऐसे में जब इस हादसे की खबर मिली तो मैं ज्यादा डर गया था। हम लोगों को थोड़ी-बहुत चोट लग जाती है तो चलता है। लेकिन जब खिलाड़ियों को चोट लगती है तो यह बहुत नुकसान पहुंचाने वाली होती है।"
विज्ञापन
कैसे हुआ था पंत का एक्सीडेंट?
पंत 30 दिसंबर 2022 को कार से अपने घर जा रहे थे और हादसे के वक्त अकेले थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी मर्सीडीज कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई और पलट गई। पंत को गाड़ी चलाते वक्त झपकी आ गई थी। इसके बाद वह कार पर से नियंत्रण खो बैठे थे। पंत को सिर, पीठ और पैर में चोटें आई थीं।
गाड़ी तेज स्पीड से पहले डिवाइडर के किनारे लगी और इसके बाद लोहे की मजबूत बैरिकेडिंग से टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी रॉन्ग साइड में जा पहुंची। गाड़ी सड़क पर घसीटते हुए करीब 200 मीटर की दूरी पर जाकर थमी। इसके बाद उसमें आग लग गई। आग लगने से पहले पंत खुद गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकल गए थे। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई और सूझबूझ दिखाते हुए वह बाहर निकल गए थे।
रिंकू को मिलना चाहिए विश्व कप स्क्वॉड में मौका
इसके अलावा किंग खान ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए रिंकू सिंह को भारतीय टीम में शामिल करने की सिफारिश की। उन्होंने बताया कि रिंकू भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा बनने के दावेदार हैं। उन्होंने 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में दो अर्द्धशतक जड़े हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 176 से अधिक रहा है। शाहरुख ने कहा, "शानदार खिलाड़ी देश के लिए खेल रहे हैं। मैं रिंकू को लेकर उत्सुक हूं, इंशाअल्लाह उसे विश्व कप टीम में जगह मिले और अन्य टीमों के कुछ अन्य युवाओं को भी।" उन्होंने आगे कहा, "उनमें से कुछ इसके हकदार हैं लेकिन मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि रिंकू टीम में जगह बनाए। मुझे बहुत खुशी होगी।"