आईपीएल के 13वें सीजन में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाने वाले कोलकाता नाइटराइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नेहा खेडेकर के साथ सात फेरे लिए। चक्रवर्ती ने चेन्नई में अपने करीबी लोगों की मौजदूगी में शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
VIDEO: IPL स्टार वरुण चक्रवर्ती ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, कोरोना ने करवाया लंबा इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के 13वें सीजन में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाने वाले कोलकाता नाइटराइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नेहा खेडेकर के साथ सात फेरे लिए। चक्रवर्ती ने चेन्नई में अपने करीबी लोगों की मौजदूगी में शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
बता दें कि वरुण चक्रवर्ती की शादी इससे पहले हो गई होती लेकिन कोरोना महामारी के कारण उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। लॉकडाउन के दौरान ले दोनों अलग अलग शहरों में थे। वरुण चेन्नई में फंसे थे, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड नेहा मुंबई में फंसी थी। इसी वजह से तब शादी को स्थगित कर दिया गया था।
बता दें कि आईपीएल 2020 में शानादार गेंदबाजी के कारण चक्रवर्ती को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी-20 टीम में शामिल किया गया, लेकिन चोटिल होने के बाद उन्हें टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया गया। चक्रवर्ती की जगह टी नटराजन को टीम में शामिल किया गया।
गौरतलब हो कि वरुण चक्रवर्ती ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2020 में पांच विकेट झटके थे। इसके साथ ही चक्रवर्ती ने सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी दो बार अपना शिकार बनाया था। बता दें कि इस वीडियो में चक्रवर्ती और उनकी पत्नी दोनों बैट बॉल खेल रहे हैं। इस दौरान चक्रवर्ती ने मंडप में बीवी बनी गर्लफ्रेंड का कैच पकड़ा।