फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR Skipper Gautam Gambhir Says He Would Like To Play For Delhi Once Again

KKR के लिए नहीं, बल्कि इस आईपीएल टीम के साथ है गौतम गंभीर का दिल

Thu, 13 Apr 2017 10:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 13 Apr 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
KKR Skipper Gautam Gambhir Says He Would Like To Play For Delhi Once Again
गौतम गंभीर - फोटो : IPL
गौतम गंभीर को आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जा सकता है। उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2012 और 2014 में आईपीएल का ख़िताब जीता। इससे पहले गंभीर ने इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत में दिल्ली डेयरडेविल्स का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन


आईपीएल के 10वें संस्करण के बीच में गंभीर ने घोषणा की है कि वह दिल से दिल्ली के हैं और दोबारा उन्हें इस फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा बनने में ख़ुशी होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नियमों के मुताबिक आईपीएल के अगले सत्र के लिए सभी खिलाड़ियों को रिलीज़ कर दिया जाएगा और ताजा नीलामी के लिए दोबारा उनकी नीलामी होगी।
विज्ञापन


किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस ने कहा, "मेरे ख्याल से मेरा दिल दिल्ली के साथ है। मैंने तीन वर्ष दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया है। दिल्ली मेरे दिल की गहराई में बसा हुआ है। मैं अपने करियर का अंत दिल्ली के साथ करना चाहूंगा। भले ही मैं केकेआर का कप्तान हूं और चाहता हूं कि इस वर्ष वो तीसरी बार ख़िताब जीते, लेकिन मैं चाहता हूं कि दिल्ली डेयरडेविल्स भी अच्छा प्रदर्शन करे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब प्रदर्शन के बाद दिल्ली ने गंभीर को कहा बाय-बाय

KKR Skipper Gautam Gambhir Says He Would Like To Play For Delhi Once Again
गौतम गंभीर - फोटो : getty
आईपीएल के चौथे सत्र में गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को छोड़कर कोलकाता नाइटराइडर्स का साथ अपनाया था। केकेआर ने उन्हें 11.4 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा था। गंभीर को दिल्ली डेयरडेविल्स ने खराब परिणामों के कारण रिलीज किया था। इसके बाद से वो केकेआर के साथ बतौर कप्तान जुड़े रहे।

35 वर्षीय बल्लेबाज तक अपने चरम पर थे जब वो दिल्ली डेयरडेविल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्होंने पहले तीन सत्रों में 1,097 रन बनाए थे और दोबारा लय हासिल करने की जुगत में नजर आ रहे थे। मगर केकेआर में आने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2,632 रन बनाए। पिछले आईपीएल में उन्होंने 501 रन बनाए थे।

यह देखना होगा कि दिल्ली डेयरडेविल्स प्रबंधन कैसे पूर्व ओपनर के बयान को लेता है और क्या अगले वर्ष नीलामी में वह केकेआर के सबसे सफलतम कप्तान को अपनी टीम में शामिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed