फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR name Ankit Keshri as 16th member

अंकित केशरी को टीम में शामिल कर KKR ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 26 Apr 2015 08:02 PM IST
Updated Sun, 26 Apr 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
KKR name Ankit Keshri as 16th member

ईस्ट बंगाल के युवा क्रिकेटर अंकित केशरी के असमय निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पूर्व उन्हें 16वें खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


साथ ही कोलकाता नाइटराइडर्स ने अंकित के परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक मदद भी दी। यह चेक मैच के बाद अंकित के परिजनों को दिया गया।

केकेआर के सीईओ ने बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) को लिखे पत्र में कहा कि यह अंकित को हमेशा अपनी यादों में रखने की केकेआर की छोटी सी कोशिश है। कैब ने भी पूरे स्टेडियम में अंकित की तस्वीर लगाकर उन्हें याद किया। तस्वीर के नीचे अंकित, फोरएवर लिखा गया था।
विज्ञापन


अंकित को 17 अप्रैल को कैब के एक दिवसीय मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय सिर में चोट लग गई थी, जिसके तीन दिन बाद 20 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। 20 साल के अंकित दाएं हाथ के बल्लेबाज थे और कूच बिहार ट्रॉफी में बंगाल की अंडर-19 टीम की कप्तान भी रहे। इसके अलावा वह 2014 में यूएई में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किए गए थे। वह सीके नायडू राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बंगाल की अंडर-23 टीम की ओर से खेल रहे थे। (फोटो- ट्विटर से)
विज्ञापन
विज्ञापन

गांगुली अपना बीसीसीआई पेंशन केशरी के परिवार को देंगे

KKR name Ankit Keshri as 16th member

इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इस साल की बीसीसीआई से मिलने वाली अपनी पेंशन अंकित केशरी के परिजनों को देने का ऐलान किया था। अंकित अंडर-19 बंगाल टीम के कप्तान रहे थे।

उभरते क्रिकेटर की हुई अचानक मौत के बाद सोशल मीडिया ने इस घटना पर गहरा शोक जताया था। घटना के बाद पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने इस साल के लिए अपना बीसीसीआई पेंशन अंडर-19 बंगाल क्रिकेटर अंकित केशरी के पीड़ित परिजनों को देने का फैसला कर लिया।

उन्होंने भविष्य में बोर्ड से मिलने वाले अपने पेंशन का इस्तेमाल उन चोटिल खिलाड़ियों के इलाज पर खर्च करने का फैसला किया है, जो क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के तहत सूचीबद्ध हैं। गांगुली इस समय कैबी के मौजूदा संयुक्त सचिव हैं।

कैब के वित्तीय कमेटी की बैठक के बाद गांगुली ने कहा, "मैंने अंकित के परिजनों को अपनी पेंशन राशि देने का फैसला किया।" बीसीसीआई पेंशन स्कीम के तहत पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों को 4,20,000 सलाना राशि मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed