फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kirti Azad said if Rohit and Virat not play toghether team India will suffer

Virat-Rohit Rift: कीर्ति आजाद बोले- अगर रोहित और विराट साथ में नहीं खेलेंगे को भारत को नुकसान होगा

Tue, 14 Dec 2021 10:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 14 Dec 2021 10:15 PM IST
सार

किर्ति आजाद ने कहा है कि अगर रोहित और विराट साथ में नहीं खेलते हैं तो भारतीय टीम को इसका नुकसान उठाना पडे़गा। भारत के अफ्रीका दौरे में ये दोनों खिलाड़ी साथ में नहीं खेलेंगे। 
 

विज्ञापन
Kirti Azad said if Rohit and Virat not play toghether team India will suffer
कीर्ति आजाद

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कहा है कि अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली साथ में नहीं खेलते हैं तो भारतीय टीम को नुकसान होगा और क्रिकेटर को परेशानी होगी। भारत के अफ्रीका दौरे में विराट और रोहित साथ में नहीं खेलेंगे। रोहित हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर हैं, जबकि विराट के वनडे सीरीज खेलने पर भी संशय है। रोहित को लगभग एक सप्ताह पहले ही विराट की जगह भारत की वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था। 
विज्ञापन


कीर्ति आजाद ने एएनआई से बातचीत में कहा "अगर रोहित और विराट साथ में नहीं खेल रहे हैं तो टीम इंडिया को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा और ये दोनों पहले खुद को ही परेशानी में डालेंगे। एक खिलाड़ी दूसरे को हटा देगा। कोई भी ऐसा नहीं है, जिसे न हटाया जा सके। कई महान खिलाड़ी आए और चले गए। सुनील गावस्कर, कपिलदेव, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली। इसलिए अगर ये दोनों एक दूसरे की कप्तानी में नहीं खेलेंगे तो सबसे पहले खुद को मुश्किलों में डालेंगे।"
विज्ञापन


बोर्ड को इससे बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ़ना होगा
कीर्ति आजाद ने आगे कहा "रोहित फिट नहीं हैं और कोहली वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। आपके दो सबसे बेहतरीन खिलाड़ी एक न एक सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। यह एक चिंताजनक बात है। ये दोनों आपकी बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं और बोर्ड को पता करना चाहिए कि समस्या कहां है यदि ऐसा कुछ है। हालांकि बीसीसीआई के सदस्य यह ट्वीट कर रहे हैं कि टीम में अनबन हो सकती है। यह टीम के आत्मविश्वास के लिए ठीक नहीं है और दक्षिण अफ्रीका अच्छी टीम है। खासकर जब आप अच्छे हार्ड विकेट पर खेल रहे हों। यह दुनिया के किसी भी दूसरे हिस्से में खेलने से अलग है। विकेट काफी अलग हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अजहरुद्दीन के ट्वीट पर उठाए सवाल
कीर्ति आजाद ने मोहम्मद अजहरुद्दीन के ट्वीट पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो उनके ट्वीट को देखकर आश्चर्यचकित हैं। अजहरुद्दीन बीसीसीआई का हिस्सा हैं और हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। क्या वो वही ट्वीट कर रहे हैं, जो बीसीसीआई कहती है, क्योंकि एक बार वो जो भी सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हैं, उसे बीसीसीआई के हिस्से के रूप में माना जाता है। इससे बीसीसीआई के अंदर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए मैं ऐसे बिना किसी तुक के बयानों को सिर्फ कयास ही मानूंगा। क्योंकि अगर वो ऐसा नहीं कर रहे हैं तो बोर्ड को आगे आना चाहिए।



अजहरुद्दीन ने ट्वीट किया था "विराट ने जानकारी दी है कि वो वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं और रोहित टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ब्रेक लेने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन समय का ध्यान रखना होगा। यह टीम में दरार की अफवाहों की पुष्टि करता है। किसी को भी दूसरे फॉर्मेट में खेलना नहीं छोड़ना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed