फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kings xi punjab vs royal challengers bangalore match preview

कोहली की बैंगलोर के लिए पंजाब के खिलाफ 'करो या मरो' का मुकाबला

Sat, 13 Apr 2019 04:02 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 13 Apr 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
kings xi punjab vs royal challengers bangalore match preview
आरसीबी विराट - फोटो : social media

लगातार छह हार के बाद विराट कोहली की अगुवाई वाली रायल चैलेंजर्स बेंगलोर आईपीएल में 'करो या मरो' के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब से खेलेगी जो लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। आरसीबी के लिए इस सत्र में कुछ भी अनुकूल नहीं रहा। उसे पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने हराया जो उसकी लगातार छठी हार थी।  विजडन अलमैनैक में लगातार तीसरी बार वर्ष के अग्रणी क्रिकेटर चुने गए कोहली उम्मीद कर रहे होंगे कि आईपीएल में उस प्रदर्शन को दोहरा सकें। अब आरसीबी को प्लेआफ में पहुंचने के लिए सभी आठ मैच जीतने होंगे। 

विज्ञापन


आरसीबी बल्ले और गेंद दोनों से नाकाम रही है। उसके गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद को 232 रन बनाने का मौका दिया जब डेविड वार्नर और जानी बेयरस्टा ने शतक लगाये। इसके बाद टीम 113 रन पर आउट हो गई और उसे 118 रन से पराजय झेलनी पड़ी।  कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एबी डिविलियर्स ने 63 और कोहली ने 84 रन बनाये लेकिन आरसीबी के गेंदबाज 205 रन का स्कोर भी नहीं बचा सके। आंद्रे रसेल के 13 गेंद पर 48 रन की मदद से केकेआर ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


युजवेंद्र चहल ने नौ विकेट लिए हैं लेकिन बाकी गेंदबाज नाकाम रहे। बल्लेबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में आरसीबी 70 रन पर आउट हो गई थी। हरभजन सिंह और इमरान ताहिर के सामने उनके बल्लेबाज नहीं टिक सके। दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में कोहली के 33 गेंद में 41 और मोईन अली के 18 गेंद में 32 रन को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

kings xi punjab vs royal challengers bangalore match preview
पंजाब

कोहली ने मैच के बाद कहा था, 'हमें मौकों का फायदा उठाना होगा। रोज बहाना नहीं बना सकते। हम मैच के दिन अच्छा नहीं खेल सके और इस सत्र में हमारी यही कहानी रही है।'  दूसरी ओर पंजाब ने सात में से चार मैच जीते लेकिन अपने मैदान पर ही कामयाब रहे। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 197 रन बनाकर भी वे हार गए।

के एल राहुल ने मुंबई के खिलाफ नाबाद शतक बनाया और क्रिस गेल भी फार्म में दिखे। उन्हें हालांकि मामूली चोट लगी थी और देखना है कि वह कल खेलते हैं या नहीं।  पंजाब के पास डेविड मिलर और मनदीप सिंह के रूप में दो खतरनाक बल्लेबाज हैं। मोहम्मद शमी और अश्विन ने गेंदबाजी में उम्दा प्रदर्शन किया है। अंकित राजपूत , सैम कुरेन , मुजीबुर रहमान, एंड्रयू टाये ने भी टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed