फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kings XI Punjab vs Rajasthan Royals ipl 2018 match 38 live scorecard at Indore

KXIPvRR: राहुल की दमदार पारी से पंजाब ने लगाया जीत का 'छक्का', RR को 6 विकेट से हराया

Sun, 06 May 2018 11:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 06 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kings XI Punjab vs Rajasthan Royals ipl 2018 match 38 live scorecard at  Indore
KL Rahul

किंग्स इलेवन पंजाब ने सुपरसंडे मुकाबले में केएल राहुल (84*) की बेहतरीन पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2018 के 38वें मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। जिसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब ने 4 विकेट के नुकसान पर 8 गेंद शेष रहते ही 155 रन बनाकर मैच जीत लिया। राहुल के साथ स्टोनिस 23 रन बनाकर नाबाद लौटे।   

विज्ञापन


पंजाब के स्टार लेग स्पिनर मुजीब उर रहमान को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इस जीत के साथ पंजाब 9 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ अंक तालिक में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान को 9 में से 6 मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा। अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स 6 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर मौजूद है।
विज्ञापन


राजस्थान द्वारा मिले 153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा झटका लगा। पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल (8) को जोफ्रा आर्चर ने सैमसन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके कुछ देर बाद बेन स्टोक्स ने पंजाब को एक और झटका दिया। गेल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए मयंक अग्रवाल (2) को स्टोक्स ने राहुल त्रिपाठी को हाथों कैच आउट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से राहुल और नायर की जोड़ी ने पंजाब की पारी को आगे बढ़ाया ही था कि 11वें ओवर की अंतिम गेद पर अनुरीत सिंह ने करूण नायर (31) को कट एंड बोल्ड कर दिया। तीसरे विकेट के लिए राहुल-नायर के बीच 50 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद के गौतम ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल (4) को डार्सी शॉर्ट के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद स्टोनिस और राहुल दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पंजाब को शानदार जीत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच नाबाद 68 रन की साझेदारी हुई। राहुल ने 54 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 84 रन की नाबाद पारी खेली।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने सुपरसंडे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने जीत के लिए 153 रन का लक्ष्य रखा है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2018 के 38वें मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए।

केएल राहुल ने खेली बेहतरीन पारी

Kings XI Punjab vs Rajasthan Royals ipl 2018 match 38 live scorecard at  Indore
केएल राहुल

इससे पहले टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफी खराब रही। 35 रन के स्कोर पर ही राजस्थान ने अपने दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा झटका दिया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज ड्रासी शॉर्ट (2) को एंड्रयू टाई के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके कुछ देर बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे (5) भी आउट हो गए। रहाणे को अक्षर पटेल ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर क्रिस गेल के हाथों कैच आउट कराया। यहां से जोस बटलर और संजू सैमसन की जोड़ी ने राजस्थान की पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर एंड्रयू टाई ने सैमसन (28) को नायर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। तीसरे विकेट के लिए सैमसन और बटलर के बीच 49 रन की साझेदारी हुई।

इसके बाद 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर बेन स्टोक्स (12) के रूप में राजस्थान को चौथा झटका लगा। मुजीब उर रहमान ने उन्हें मनोज तिवारी के हाथों कैच आउट करवाया। मनोज ने स्टोक्स का शानदार कैच पकड़ा। वहीं, इसके कुछ ही देर बाद 15वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर मुजीब उर रहमान लगातार दो विकेट झटके। उन्होंने पहली गेंद पर जोस बटलर और दूसरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर को अपना शिकार बनाया। बटलर ने 39 गेंदों में 7 चौके की मदद से 51 रन की शानदार 5 पारी खेली, जबकि आर्चर गोल्डन डक के शिकार हुए। 

इसके बाद 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर अंकित राजपूत ने के गौतम (5) को अपना शिकार बनाया। उनका कैच मार्कस स्टोनिस ने पकड़ा। 18वें ओवर की पहली गेंद पर राजस्थान का आठवां विकेट गिरा। टाई ने राहुल त्रिपाठी (11) को कप्तान अश्विन के हाथों कैच आउट कराया। अमतिम ओवर में गोपाल 24 रन बनाकर रनआउट हो गए। पंजाब की तरफ से मुजीब ने 3, टाई ने 2, जबकि अश्विन, पटेल और अंकित ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए। 

पंजाब ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी का फैसला

Kings XI Punjab vs Rajasthan Royals ipl 2018 match 38 live scorecard at  Indore
KXIPvRR
इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2018 के सुपरसंडे मुकाबले (38वें) में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों में 1-1 बदलाव किया गया। किंग्स इलेवन पंजाब ने युवराज सिंह की जगह मनोज तिवारी को शामिल किया। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने धवल कुलकर्णी के बदले अनुरीत सिंह को जगह दी। अनुरीत का यह राजस्थान की तरफ से डेब्यू मैच।

टीमेंः-

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, करूण नायर, मनोज तिवारी, मार्कस स्टोनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाई, मुजीब उर रहमान, अंकित राजपूत। 

राजस्थान रॉयल्स: ड्रासी शॉर्ट, जोस बटलर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी, स्टुअर्ट बिन्नी, के. गौतम, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, अनुरीत सिंह, श्रेयस गोपाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed