फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kings eleven Punjab vs Delhi Capitals live score match 35 ipl 2019 KXIP vs DC scorecard

दिल्ली को कोटला में दिखानी होगी दिलेरी, आज पंजाब से होगी कड़ी टक्कर

Sat, 20 Apr 2019 08:32 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 20 Apr 2019 08:32 AM IST
सार

आमने-सामने
कुल मैच : 23 
दिल्ली जीते : 09
पंजाब : 14
-10 मैच कोटला में दोनों ने खेेले हैं जिसमें से पांच पंजाब और पांच दिल्ली ने जीते हैं
-19 विकेट चटका चुके हैं दिल्ली के रबादा अभी तक आठ मैचों में जिसमें दो बार चार-चार विकेट भी शामिल हैं
-291 सर्वाधिक रन दिल्ली की ओर से धवन ने बनाए हैं। अय्यर (269) दूसरे और पंत (252) तीसरे नंबर पर हैं 
-387 रन पंजाब के लोकेश राहुल एक शतक और चार अर्द्धशतकों की मदद से बना चुके हैं। वह ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे नंबर पर हैं 
-352 रन पंजाब के गेल ने तीन अर्द्धशतकों की बदौलत बनाए हैं। 
-12 विकेट चटका चुके हैं पंजाब में तेज गेंदबाज शमी, जबकि कप्तान अश्विन ने 11 विकेट लिए हैं  

विज्ञापन
Kings eleven Punjab vs Delhi Capitals live score match 35 ipl 2019 KXIP vs DC scorecard
दिल्ली बनाम पंजाब

विस्तार

दिल्ली की टीम शनिवार को जब आईपीएल मुकाबले में फिरोजशाह कोटला में पंजाब के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी तो उसका लक्ष्य घरेलू मैदान में हार के सिलसिले को खत्म कर फिर से जीत की पटरी पर लौटने का होगा।

विज्ञापन


टीम को गुरुवार को इसी मैदान पर मुंबई के हाथों 40 रन से शिकस्त मिली जोकि उसकी इस सत्र में घर में तीसरी और कुल चौथी हार थी। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम को घर में एकमात्र जीत कोलकाता के खिलाफ मिली थी। यह मैच भी टीम ने कोलकाता के खिलाफ टाई होने के बाद सुपर ओवर में जीता था।
विज्ञापन


टीम के घर के बाहर पांच में से चार मैच जीते हैं। उसे यह हार मोहाली में पंजाब से ही मिली थी। टीम अब पंजाब से उस हार कर हिसाब भी बराबर करना चाहेगी। दोनों ही टीमें अब तक IPL खिताब जीतने में नाकाम रही हैं और इस बार खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धवन-पंत को खेलनी होगी बड़ी 

दिल्ली को प्लेऑफ का दावा मजबूत करने के लिए पंजाब के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज करनी होगी। साथ ही घरेलू मैदान पर बचे बाकी मैचों में भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। इसके लिए उसके अनुभवी ओपनर शिखर धवन और युवा विकेटकीपर ऋ षभ पंत को बड़ी पारी खेलनी होगी। इन्हें जोश के साथ होश दिखाकर टीम को जीत की राह पर लाना होगा। श्रेयस अय्यर और युवा पृथ्वी शॉ को भी योगदान देना होगा।


गेल और लोकेश को रोकना चुनौती

आर अश्विन की अगुवाई वाली पंजाब की टीम आत्मविश्वास से भरी है। उसने तीन दिन पहले राजस्थान को हराया था। क्रिस गेल, लोकेश राहुल, डेविड मिलर और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी घरेलू मैदान पर दिल्ली की कमजोरियों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इन्हें रोकना दिल्ली के लिए आसान नहीं होगा। अश्विन टीम की अगुआई काफी अच्छी तरह कर रहे हैं। ऐसे में पंजाब के लिए दिल्ली को को हराना असंभव नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed