{"_id":"68bd653190bd0b33340c354f","slug":"kieron-pollard-storm-is-not-stopping-completed-half-century-in-17-balls-in-cpl-2025-video-goes-viral-2025-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kieron Pollard: 5 चौके और 5 छक्के....नहीं थम रहा पोलार्ड का तूफान, 17 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक; वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kieron Pollard: 5 चौके और 5 छक्के....नहीं थम रहा पोलार्ड का तूफान, 17 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक; वीडियो
Sun, 07 Sep 2025 04:28 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 07 Sep 2025 04:28 PM IST
सार
पोलार्ड ने अपनी आतिशी पारी में पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए। खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। पारी के आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड की गेंदबाजी पर पोलार्ड ने लगातार दो छक्के जड़े, फिर चौका लगाकर पचासा पूरा किया और अंतिम गेंद पर भी चौका मारा।
विज्ञापन
कीरोन पोलार्ड
- फोटो : @CPL
विस्तार
वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मैच में पोलार्ड ने गयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंदों पर नाबाद 54 रन जड़े।
विज्ञापन
पोलार्ड का तूफान
पोलार्ड ने अपनी आतिशी पारी में पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए। खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। पारी के आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड की गेंदबाजी पर पोलार्ड ने लगातार दो छक्के जड़े, फिर चौका लगाकर पचासा पूरा किया और अंतिम गेंद पर भी चौका मारा। उनकी इस पारी की बदौलत टीकेआर ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 167 का स्कोर खड़ा किया।

Kieron Pollard brings up his fifty in scintillating style! 🔥#CPL25 #CricketPlayedLouder#BiggestPartyInSport #GAWvTKR #RepublicBank pic.twitter.com/zGBFFKkrRF
— CPL T20 (@CPL) September 7, 2025
पोलार्ड ने जड़ा सत्र का तीसरा पचासा
यह पोलार्ड का मौजूदा सीजन का तीसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने एक सितंबर को तरौबा में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ 29 गेंदों पर 65 रन बनाए थे और 23 अगस्त को ग्रोस आइलेट में सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ भी 65 रन (29 गेंदों पर) की तेज पारी खेली थी।

मौजूदा सत्र में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
पोलार्ड ने आंद्रे रसेल के साथ मिलकर अंतिम दो ओवरों में 40 रनों की नाबाद साझेदारी भी की। अब तक सीपीएल के मौजूदा सत्र में पोलार्ड ने नौ मैचों में कुल 291 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 25 छक्के और 20 चौके निकले हैं। इसी के साथ पोलार्ड सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गौरतलब है कि सीपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड एविन लुईस के नाम है, जिन्होंने 2021 में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए 38 छक्के लगाए थे।

मैच में क्या हुआ?
मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ट्रिनिबागो नाइट राइडर्स ने पोलार्ड की अर्धशतकीय पारी की मदद से पांच विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में गयाना अमेजन वॉरियर्स ने 19.5 ओवर में सात विकेट पर 168 रन बनाए और तीन विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए शाई होप ने 53 रनों की तूफानी पारी खेली।