{"_id":"61810039caa60864cb47d8bd","slug":"kevin-petersen-says-only-afganistan-and-pakistan-can-beat-england","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: भारत से ज्यादा उम्मीदें अफगानिस्तान से, पीटरसन बोले- सिर्फ पाक और अफगान टीम ही इंग्लैंड को हरा सकती हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: भारत से ज्यादा उम्मीदें अफगानिस्तान से, पीटरसन बोले- सिर्फ पाक और अफगान टीम ही इंग्लैंड को हरा सकती हैं
Tue, 02 Nov 2021 02:51 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:51 PM IST
सार
टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद केविन पीटरसन ने कहा है कि सिर्फ पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम ही इंग्लैंड को हरा सकती है।
विज्ञापन
केविन पीटरसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की दो बड़ी हार के बाद क्रिकेट जगत के दिग्गजों का भरोसा भी टीम इंडिया से उठ चुका है। अब कोई भी खिलाड़ी या फैंस भारत के प्रदर्शन को लेकर निश्चिंत नहीं है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा है कि सिर्फ पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही ऐसी टीमें हैं, जो इंग्लैंड को हरा सकती हैं। उन्होंने इस सूची में भारत का नाम नहीं लिया है, जबकि वर्ल्डकप शुरू होने से पहले अधिकतर लोगों का मानना था कि भारत इस बार विश्वकप जीत सकता है। अब पीटरसन ने भी अफगानिस्तान को भारत से ज्यादा मजबूत टीम माना है।
पीटरसन ने कहा कि मौजूदा टी-20 वर्ल्डकप में सिर्फ अफगानिस्तान और पाकिस्तान ही इंग्लैंड को हरा सकते हैं वो भी तब जब वो शारजाह के पुराने विकेट पर खेल रहे हों, जिसमें पहले भी कोई मैच खेला गया हो। इसके अलावा किसी भी दूसरे मैदान पर इंग्लैंड को हराना मुश्किल है और उन्हें टी-20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी दे दी जानी चाहिए, जैसे कि चेल्सी को इस साल इंग्लिश प्रीमियर लीग की ट्रॉफी दे दी जानी चाहिए।
बटलर के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में
विकेटकीपर जोश बटलर के शानदार शतक के चलते इंग्लैंड की टीम लगातार चौथा मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुकी है। अब दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों को साथ में सेमीफाइल में पहुंचने के लिए कमाल करना होगा। हालांकि अफ्रीका के लिए इंग्लैंड को हराना आसान नहीं होगा। श्रीलंका के खिलाफ मैच में इंग्लैंड के तीन बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए थे और उनकी टीम मुश्किल में थे, लेकिन जोश बटलर ने शानदार शतक लगाकर इंग्लैंड का स्कोर 160 के पार पहुंचाया और फिर गेंदबाजों ने इस लक्ष्य का आसानी से बचाव किया।
आखिरी ओवरों में हारा श्रीलंका
यह मैच जीतने के लिए श्रीलंका को आखिरी तीन ओवरों में 34 रनों की जरूरत थी, लेकिन उनके पांच बल्लेबाज सिर्फ आठ रन जोड़कर आउट हो गए। इंग्लैंड ने यह मैच 26 रनों से अपने नाम किया। बटलर ने कहा कि दूसरी पारी में उनकी टीम दबाव में थी। हालांकि गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके अपनी टीम को जीत दिलाई।

Only Pakistan or Afghanistan can beat England in this T20 World Cup. BUT and it’s a BIG BUT, the game would have to be played on a used wicket in Sharjah.
विज्ञापन विज्ञापन
Anywhere else, just hand England the trophy like Chelsea should be handed the EPL trophy RIGHT NOW!
🏆🏆— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) November 2, 2021