फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kerla cm says bcci should removed sreesanth ban on cricket

केरल के सीएम बोले, 'क्रिकेटर श्रीसंत के साथ न्याय हो'

Mon, 03 Aug 2015 08:47 AM IST
Updated Mon, 03 Aug 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
kerla cm says bcci should removed sreesanth ban on cricket

केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने दागी तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत का समर्थन करते हुए कहा है कि दिल्ली की एक कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बावजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का श्रीसंत पर प्रतिबंध लगाना गलत है।

विज्ञापन


आईपीएल के छठे संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला सहित सभी 36 आरोपियों को पिछले महीने बरी कर दिया लेकिन बीसीसीआई ने इन क्रिकेटरों के ऊपर लगे प्रतिबंध को हटाने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन


दो साल बाद अपना क्रिकेट करियर दोबारा शुरू करने की कोशिशों में जुटे श्रीसंत का समर्थन करते हुए चांडी ने कहा, कोई अन्याय नहीं होना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि इस मुद्दे पर बीसीसीआई की स्थिति सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाने, और क्या कहा सीएम ने श्रीसंत के बारे में

kerla cm says bcci should removed sreesanth ban on cricket

केरल के सीएम ओमन चांडी ने कहा कि अदालत ने स्पॉट फिक्सिंग के मामले में उन्हें बरी कर दिया है। ऐसी स्थिति में भारतीय बोर्ड को फैसले को स्वीकार करना चाहिए और मौजूदा प्रतिबंध हटाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश में लोकतंत्र है। हमारे राज्यतंत्र में प्रत्येक पहलू में जांच पड़ताल और संतुलन की प्रणाली है। श्रीसंत के पक्ष में आए फैसले को देखते हुए बोर्ड को मुख्यधारा के क्रिकेट में उसकी वापसी को स्वीकार करना चाहिए। लेकिन बोर्ड अलग रवैया अपना रहा है। यह गलत है। श्रीसंत को न्याय मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed