फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kashmiri Bat: 17 batsman will play with Kashmiri bats in ODI World Cup, it helps in hitting big shots

Kashmiri Bat: वनडे विश्वकप में 17 बल्लेबाज कश्मीरी बल्लों से खेलेंगे, बड़े शॉट लगाने में मिलती है मदद

Sun, 27 Aug 2023 01:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 27 Aug 2023 01:14 PM IST
सार

बल्ले बनाने वाली कंपनी के मालिक फवजल कबीर ने कहा कि हम यह बल्ले श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को देते हैं। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), वेस्टइंडीज और ओमान के बल्लेबाजों ने जिंबाब्वे में विश्वकप क्वालिफायर्स में कश्मीर विलो के बल्लों का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
Kashmiri Bat: 17 batsman will play with Kashmiri bats in ODI World Cup, it helps in hitting big shots
कश्मीरी बैट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वनडे विश्वकप में बल्लेबाज कश्मीरी बल्लों से खेलते दिखाई देंगे। पांच अक्तूबर से शुरू होने वाले विश्वकप में कश्मीरी बल्लों का इस्तेमाल 17 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर करेंगे। कश्मीर विलो के यह बल्ले जीआर8 स्पोर्ट्स कंपनी बनाती है। पहले यह बल्ले केवल घरेलू क्रिकेट में ही इस्तेमाल होते थे। कश्मीर विलो से बने बल्ले की गुणवत्ता और मजबूती के कारण यह विश्व में लोकप्रिय हो रहे हैं। इन बल्लों से बल्लेबाज लंबे छक्के और चौके लगाने के मकसद से भी उतरते हैं।
विज्ञापन


यूएई और ओमान के बल्लेबाज करते हैं इस्तेमाल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन बल्लों का इस्तेमाल होना क्रिकेट में कश्मीर की असाधारण शिल्प कौशल और प्रतिभा को दर्शाता है। यह बल्ले बनाने वाली कंपनी के मालिक फवजल कबीर ने कहा कि हम यह बल्ले श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को देते हैं। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), वेस्टइंडीज और ओमान के बल्लेबाजों ने जिंबाब्वे में विश्वकप क्वालिफायर्स में कश्मीर विलो के बल्लों का इस्तेमाल किया था। कबीर ने कहा कि यूएई (2021) और ऑस्ट्रेलिया (2022) में टी-20 विश्वकप में ओमान और यूएई के क्रिकेटरों द्वारा कश्मीर विलो का इस्तेमाल किया जा चुका है।
विज्ञापन


जुनैद सिद्दीकी ने कश्मीरी बल्ले से लगाया था 109 मीटर का छक्का 
कबीर ने कहा कि हमारे तैयार किए गए बल्ले की प्रतिष्ठा तब और भी बढ़ गई जब ऑस्ट्रेलिया में श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी टी-20 विश्वकप 2022 मैच के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के जुनैद सिद्दीकी ने हमारे एक बल्ले का उपयोग करके 109 मीटर का सबसे लंबा छक्का लगाया था। पिछले दो साल में कश्मीर में तैयार किए 1,85,000 से अधिक बल्ले विभिन्न क्रिकेट खेलने वाले देशों को दिए गए हैं। हालांकि, कबीर चाहते हैं कि इन बल्लों का इस्तेमाल शीर्ष खिलाड़ी भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वकप में कश्मीरी बल्लों का इस्तेमाल होते देखना गर्व की बात है और सपने के सच होने जैसा है। - इशफाक अहमद, स्थानीय क्रिकेट प्रेमी

एक क्रिकेट प्रशंसक के तौर पर हमारे कश्मीरी बल्लों का इस्तेमाल विश्वकप में किया जाएगा। यह हमारे लोगों की प्रतिभा और शिल्प कौशल का प्रमाण है।- श्रीनगर में एक क्रिकेट कोच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed