फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Karun Nayar Included In Indian Squad As Replacement of Injured Shikhar Dhawan

अगर तीसरा टेस्ट खेला गया तो गंभीर को मिलेगा खेलने का मौका!

Tue, 04 Oct 2016 11:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
Karun Nayar Included In Indian Squad As Replacement of Injured Shikhar Dhawan
गौतम गंभीर - फोटो : getty

अगर इंदौर में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच खेला जाता है तो बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर का 2 साल बाद टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना पूरा हो सकता है।

विज्ञापन


ऐसी इसलिए होगा क्योंकि भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। रविवार को उनके एक ही अंगूठे पर दो बार गेंद लग गई थी। इसके बाद अस्पताल में उनके अंगूठे का स्कैन कराया गया और उन्हें 15 दिन के आराम की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


इसके चलते वह तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं और उनके बाहर होने का मतलब है कि गौतम गंभीर को तीसरे टेस्ट में मौका मिलने की संभावना और बढ़ गई है। हालांकि धवन के विकल्प के तौर पर कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर को टीम में शामिल कर लिया गया है। धवन की मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके बाएं अंगूठे में मामूली फ्रेक्चर है, जिसे ठीक होने में करीब 2 सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच कराए जाने पर संकट उस समय आया जब लोढ़ा समिति की सिफारिशोें को नहीं मानने पर उच्चतम न्यायालय बीसीसीआई से नाराज हो गया। समिति ने बीसीसीआई का खाता रखने वाले बैंकों को ‘निर्देश’ दिया कि वे भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा 30 सितंबर को उसकी विशेष आम बैठक में लिए गए वित्तीय फैसलों के संबंध में किसी भी राशि का भुगतान नहीं करें। 

बीसीसीआई के खाते वाले बैंक (यस बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र) को भी ई-मेल भेजा गया था। ऐसी खबर है कि इन दोनों बैंकों ने भी बोर्ड का खाता फ्रीज करने का फैसला किया है। अगर पैसों का भुगतान रुकता है तो आगामी मैच पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं।

गौतम गंभीर को वैसे भी मिलती जगह!

Karun Nayar Included In Indian Squad As Replacement of Injured Shikhar Dhawan
शिखर धवन - फोटो : getty
चोटिल होने से पहले भी शिखर धवन खराब फॉर्म के चलते लगातार विवादों में रहे। पहले टेस्ट से बाहर रहने वाले धवन ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में महज एक रन ही बना सके थे। हालांकि वह दूसरी पारी में 17 रन बनाने में सफल रहे थे।

सूत्रों के हवाले से मिली खबरों के मुताबिक टीम प्रबंधन तीसरे टेस्ट गंभीर को मौका देने पर विचार कर रहा है। शिखर धवन लंबे समय से टीम से अंदर-बाहर हो रहे थे। खराब फॉर्म के चलते धवन का टेस्ट टीम से बाहर जाना लगभग तय था।

दूसरे टेस्ट में चोटिल होने वाले धवन चौथे दिन फील्डिंग करने मैदान पर नहीं उतरे। भारत ने चौथे दिन न्यूजीलैंड को 178 रनों से मात दी और सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। सीरीज का अगला मैच 8 अक्टूबर से इंदौर में खेला जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed