Karun Nair: एक घरेलू सत्र में सर्वाधिक शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने करुण नायर, इस एलीट सूची में हुए शामिल
विदर्भ के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर इन दिनों रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं। नागपुर में केरल के खिलाफ जारी इस मुकाबले में चौथे दिन उन्होंने शतक जड़ा और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह एक घरेलू सत्र में सर्वाधिक शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदर्भ के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर इन दिनों रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं। नागपुर में केरल के खिलाफ जारी इस मुकाबले में चौथे दिन उन्होंने शतक जड़ा और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह एक घरेलू सत्र में सर्वाधिक शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 2024-25 सत्र में खेलीं कुल 30 पारियों में नौ शतक लगाए। इसी के साथ वह सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के क्लब में शामिल हो गए।
मौजूदा घरेलू सत्र में सर्वाधिक शतक लगाने वाले करुण नायर ने तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अबतक खेले नौ मुकाबलों में चार शतक और दो अर्धशतकों की मदद से 860 रन बनाए हैं। फिलहाल वह केरल के खिलाफ 132 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ के इस बल्लेबाज ने छह पारियों में तीन अर्धशतकों की मदद से 255 रन बनाए। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने नौ मुकाबलों की आठ पारियों में 124.04 के स्ट्राइक रेट से 779 रन बनाए। इस दौरान नायर के बल्ले से पांच शतक और एक अर्धशतक लगाए। इस तरह घरेलू क्रिकेट के एक सत्र में उनके नाम नौ शतक दर्ज हो गए।
करुण नायर ने शनिवार को रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में चौथा शतक जड़ा। इसके बाद उन्होंने नौ का इशारा करते हुए जश्न मनाया। उनके इस अनोखे जश्न का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इसमें उन्हें अपनी काबिलियत का सबूत देते हुए देखा जा सकता है। नायर को आखिरी बार भारत के लिए 2017 में खेलते देखा गया था। इसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। उम्मीद है कि चयनकर्ता उनके हालिया प्रदर्शन को तरजीह देकर एक मौका देंगे।
KARUN NAIR HUNDRED IN THE RANJI TROPHY FINAL. 💯
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 1, 2025
- The celebration from Nair is a statement for selectors. 🥶pic.twitter.com/k9bZkjks4a