फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Karun nair smashes unbeaten 166 runs as india red plays draw against india blue

दलीप ट्रॉफी: नायर के नाबाद 166 की मदद से इंडिया रेड ने इंडिया ब्लू के साथ मैच ड्रॉ किया

Tue, 27 Aug 2019 09:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 27 Aug 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
Karun nair smashes unbeaten 166 runs as india red plays draw against india blue
करुण नायर - फोटो : social media

भारतीय टीम में वापसी की कोशिश में जुटे करुण नायर (166) के दूसरी पारी में नाबाद शतक के दम पर इंडिया रेड ने इंडिया ब्लू के खिलाफ दलीप ट्रॉफी मैच ड्रॉ कराया। पहली पारी में एक रन से शतक बनाने से चूकने वाले नायर ने 223 गेंदों में 19 चौकों और एक छक्का जड़ा। उन्होंने अंकित कलसी (64) के साथ तीसरे विकेट के लिए 157 रन जोड़े। इससे इंडिया रेड ने चौथे और अंतिम दिन छह विकेट पर 297 रन पर पारी घोषित की। इसके बाद मैच ड्रॉ करने पर सहमति बनी। पहली पारी में बढ़त के आधार पर इंडिया रेड को तीन, जबकि इंडिया ब्लू को एक अंक से मिला। इंडिया रेड के पहली पारी के 285 रन के जवाब में  इंडिया ब्लू ने 255 रन बनाए थे। इंडिया रेड ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 93 रन से की। इंडिया रेड का अगले मुकाबले में इंडिया ग्रीन से सामना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed