इंडियन और कीवी की जुगलबंदी से मुमकिन हुआ नामुमकिन कैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे में आईपीएल 8 टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले पंजाब का मुकाबला राजस्थान के खिलाफ था। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो उनके लिए अच्छा नहीं रहा।
राजस्थान को खराब शुरुआत देते हुए पंजाब ने शुरुआत में मैच का रुख अपनी ओर जरुर किया लेकिन आखिर में ऑस्ट्रेलियाई मूल के जेम्स फॉकनर के बल्ले से उगली आग को पंजाब के गेंदबाज शांत करने मे नाकाम रही।
राजस्थान के 162 रनों का लक्ष्य भेदने उतरे पंजाब को पहली ही गेंद में अपना कीमती विकेट वीरु उर्फ वीरेंद्र सहवाग को गंवाना पड़ा। आखिर में पंजाब के कप्तान जॉर्ज बैली के आने से मैच में पंजाब के जीतने की उम्मीद लग रही थी लेकिन अचानक एक ऐसा कुछ हुआ जिसे देखकर स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली।
इंडियन और कीवी की जुगलबंदी ने नामुमकिन को मुमकिन
दरअसल, राजस्थान के दिए 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब 129 रन पर अपने 7 विकेट गंवा चुका था। उस वक्त पंजाब के कप्तान जॉर्ज बैली क्रीज पर मौजूद थे। पंजाब को जीतने के लिए आतिशी पारी की जरुरत थी। 19वें ओवर में राजस्थान की ओर से गेंदबाजी का जिम्मा जेम्स फॉकरन को मिला। बल्लेबाजी पर बैली मौजूद थे।
पहली गेंद पर बैली ने शानदार छक्का लगाकर अपनी टीम की जीतने की उम्मीद को बरकरार रखा। लेकिन उसके बाद सबकुछ बदल गया। ओवर की आखिरी गेंद पर बैली ने एक बार फिर छक्के के लिए बड़ा हिट लगाया।
सीमा रेखा के चंद इंच दूर न्यूजीलैंड मूल के टिम साउदी ने कैच पकड़ने की कोशिश की वे लगभग कामयाब हो ही गए थे लेकिन अपने को नियंत्रित न कर पाने की सूरत में उन्होंने गेंद को हवा उछाल दिया, गेंद जमीन पर गिरने ही वाली थी कि तभी भारतीय मूल के करुण नायर ने उस कैच को लपककर नामुमकिन कैच को मुमकिन कर दिखाया।