फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए देखना चाहूंगा, मगर...'

Fri, 28 Feb 2020 05:54 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 28 Feb 2020 05:54 AM IST
विज्ञापन
kapil dev says ms dhoni has to play more matches to play T20 World Cup
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर उत्साहित नहीं हैं। भारत के इस पहले विश्व कप विजेता कप्तान का कहना है कि यह लीग भविष्य के सितारों के लिए है इसलिए भारत की टी-20 विश्व कप टीम में चुने जाने के लिए उन्हें कुछ मैच खेलने चाहिए। धोनी आईपीएल में वापसी के लिए दो मार्च से ट्रेनिंग शुरू करेंगे। 


 

kapil dev says ms dhoni has to play more matches to play T20 World Cup
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : पीटीआई

चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान धोनी को जनवरी में बीसीसीआई की अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया गया। कपिल ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'आईपीएल में सिर्फ धोनी ही नहीं खेल रहे। मैं ऐसा व्यक्ति हूं, जो युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखता है। मुझे लगता है कि धोनी ने पहले ही देश के लिए इतना कुछ कर दिया है।'

kapil dev says ms dhoni has to play more matches to play T20 World Cup
क्रिकेटर टीम इंडिया

उन्होंने कहा, 'उनके प्रशंसक के तौर पर, हां मैं उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए देखना चाहूंगा। लेकिन बतौर क्रिकेटर मुझे लगता है कि यह सब प्रबंधन पर निर्भर करता है। वह एक साल से नहीं खेले हैं। उन्हें टीम में आने के लिए ज्यादा मैच खेलने चाहिए। अलग खिलाड़ियो के लिए अलग मापदंड नहीं होने चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil dev says ms dhoni has to play more matches to play T20 World Cup
कपिल देव

इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'वह अपने करियर के अंतिम चरण की ओर हैं। मैं उनका प्रशंसक हूं इसलिए मैं उन्हें देखना चाहूंगा लेकिन आईपीएल में मैं अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को ही देखूंगा।' कपिल न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे पर जसप्रीत बुमराह की फॉर्म के बारे में परेशान नहीं हैं।

विज्ञापन
kapil dev says ms dhoni has to play more matches to play T20 World Cup
KAPIL DEV

इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, 'जब आप चोट से वापसी करते हो तो शरीर को लय पकड़ने में थोड़ा समय लगता है। जिस व्यक्ति ने बड़े मंच पर खुद को साबित किया है तो उसे वापसी करने में ज्यादा लंबा समय नहीं लगता। बल्लेबाजों के लिए हम कहते हैं कि आपको फॉर्म में वापसी के लिए एक पारी चाहिए लेकिन एक गेंदबाज की वापसी के लिए एक अच्छे स्पेल की जरूरत होती है। उन्हें वापसी के लिये कुछ विकेट चाहिए।' पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में खेलने के बाद से उनके करियर को लेकर अटकलों का दौर जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed