NZ Inning
169/4 (14.3 ov)
Glenn Phillips 59(35)*
Michael Bracewell 41 (15)
IND elected to bowl
{"_id":"634f92329e6e182e2b7df4b9","slug":"kapil-dev-prediction-about-team-india-semi-final-place-in-t20-world-cup-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: क्या सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंचेगी टीम इंडिया? कपिल देव की भविष्यवाणी को जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: क्या सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंचेगी टीम इंडिया? कपिल देव की भविष्यवाणी को जानकर हो जाएंगे हैरान
Wed, 19 Oct 2022 11:39 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:39 AM IST
सार
टीम इंडिया वर्ल्ड कप में एक साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। पिछली बार दुबई में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, तब पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी। दोनों टीमें इस बार 23 अक्तूबर को आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
कपिल देव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम 23 अक्तूबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपना मैच खेलेगी। इस मुकाबले का क्रिकेट फैंस को लंबे समय से इंतजार है। क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व खिलाड़ी मैच को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। इसी बीच, भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने मुकाबले को लेकर भविष्यवाणी की है। इसे जानकर टीम इंडिया के फैंस को निराशा होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव का मानना है कि भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना सिर्फ 30 फीसदी है। कपिल देव का कहना है कि बड़े टूर्नामेंट में किसी टीम की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उसके पास ऑलराउंड की संख्या कितनी है। उन्होंने हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की है और कहा कि उनके आने से कप्तान रोहित शर्मा को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: हॉलीवुड तक भारत-पाकिस्तान मैच का क्रेज, महामुकाबले के लिए WWE के 'द रॉक' भी तैयार, देखें वीडियो
कपिल देव ने क्या-क्या कहा?
लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान कपिल देव ने कहा, ''भारत के सेमीफाइनल में जाने की संभावनाएं काफी कम हैं। टी-20 क्रिकेट में जो टीम आज मैच जीती है वह अगला मैच हार सकती है। भारत के वर्ल्ड कप जीतने की कितनी संभावनाएं हैं, यह कहना काफी कठिन है। मुख्य मुद्दा यह है कि क्या टीम सुपर-4 में जगह बना सकती है? मुझे सेमीफाइनल में पहुंचने की चिंता है। उसके बाद ही आगे के बारे में कुछ कहा जा सकता है। मुझे लगता है कि सेमीफाइनल में जाने की संभावना 30 फीसदी है।''

भारत के पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव ने कहा, ''अगर आपके पास ऐसे ऑलराउंडर हैं जो सिर्फ वर्ल्ड कप ही नहीं, बल्कि अन्य मैच और इवेंट्स में जीत दिला पाए तो उससे अच्छी बात क्या होगी। टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी अहम साबित हो सकते हैं। टीम के लिए ऑलराउंड काफी अहम हो सकते हैं। हार्दिक के होने से रोहित को छठा बल्लेबाज मिल जाता है। वह बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ अच्छे गेंदबाज और फील्डर भी हैं।''
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2022: विराट कोहली ने पाकिस्तानी एंकर को दिया इंटरव्यू, नाराज फैंस बोले- फिर 2017 वाला हाल होगा
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2022: विराट कोहली ने पाकिस्तानी एंकर को दिया इंटरव्यू, नाराज फैंस बोले- फिर 2017 वाला हाल होगा
बदला लेने उतरेगा भारत
टीम इंडिया वर्ल्ड कप में एक साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। पिछली बार दुबई में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, तब पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी। भारत पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा था। वह उस हार का बदला लेने के लिए मेलबर्न में उतरेगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शान मसूद, फखर जमां।
रिजर्व: मोहम्मद हारिस, उस्मान कादिर और शाहनवाज दहानी।