फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kapil Dev praises Team India for Good Cricket in wc 2023 Asks Team to Learn from Mistakes

World Cup: फाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया को मिला कपिल देव का साथ, बोले- खिलाड़ियों को आगे बढ़ना होगा

Tue, 21 Nov 2023 01:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 21 Nov 2023 01:21 PM IST
सार

कपिल देव विश्व कप फाइनल के दौरान स्टेडियम में नहीं थे। इस पर उन्होंने हाल ही में कहा था कि उन्हें फाइनल के लिए आमंत्रित ही नहीं किया गया था। वह चाहते थे कि 1983 की विजेता टीम के सभी सदस्यों के साथ वह स्टेडियम में मैच देखें लेकिन उन्हें बुलाया ही नहीं गया।

विज्ञापन
Kapil Dev praises Team India for Good Cricket in wc 2023 Asks Team to Learn from Mistakes
कपिल देव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई। इस हार के बाद टीम इंडिया के प्रशंसक बहुत निराश हैं। वहीं, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को ट्रोल भी किया। निराशा में डूबी टीम इंडिया को 1983 में विश्व कप जीतने वाले कप्तान कपिल देव का साथ मिला है। उन्होंने कहा कि हार के बाद गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ने का समय है।
विज्ञापन


कपिल देव से पूछा गया कि खिलाड़ी हार के बाद में सदमे में हैं। उनसे क्या कहेंगे? इस पर पूर्व कप्तान ने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ना होगा। आप ये नहीं कह सकते हैं कि एक हार हुई है तो उसे सारी उम्र साथ रखें। एक खिलाड़ी को आगे बढ़ना होता है। जो हुआ उसे बदला नहीं जा सकता। कड़ी मेहनत करते रहें। एक खिलाड़ी होने का यही तो मतलब होता है। उन्होंने वास्तव में अच्छा क्रिकेट खेला। हां, वे अंतिम बाधा पार नहीं कर सके। हम इस गलती क्या सीख सकते हैं इस पर ध्यान देना है।''
विज्ञापन


फाइनल के दिन स्टेडियम में नहीं थे कपिल देव
कपिल देव विश्व कप फाइनल के दौरान स्टेडियम में नहीं थे। इस पर उन्होंने हाल ही में कहा था कि उन्हें फाइनल के लिए आमंत्रित ही नहीं किया गया था। वह चाहते थे कि 1983 की विजेता टीम के सभी सदस्यों के साथ वह स्टेडियम में मैच देखें लेकिन उन्हें बुलाया ही नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में क्या हुआ था?
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर मैच को जीत लिया। कंगारू टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 141 रन की मैज जिताऊ पारी खेली। मार्नश लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए। मिचेल मार्श 15, डेविड वॉर्नर सात, स्टीव स्मिथ चार रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद दो रन बनाए।


भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 66 और विराट कोहली ने 54 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 47 और सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए। कुलदीप यादव ने 10 रनों का योगदान दिया। इन पांच खिलाड़ियों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। रवींद्र जडेजा नौ, मोहम्मद शमी छह, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल चार-चार रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह एक रन ही बना पाए। मोहम्मद सिराज नौ रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed