केन विलियमसन ने ठोका 24वां टेस्ट शतक, पाकिस्तान की पहली पारी से न्यूजीलैंड 11 रन पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर न्यूजीलैंड ने तीन विकेट खोकर 286 रन बना लिए हैं। कप्तान केन विलियमसन ने 24वां शतक जमाया। स्टंप्स पर वह 112 रन बनाकर नाबाद खेल रहे थे। हेनरी निकोल्स (89) भी अपने शतक के करीब हैं, इस तरह मेजबान कीवी पाकिस्तान के स्कोर 297 से सिर्फ 11 रन पीछे है।
Stand, and applaud for this generational talent.
Kane Williamson brings up his 24th Test century and his first at Hagley Oval ⭕️🏏#NZvPAK #InsideEdge pic.twitter.com/IjGVlF1mff— Spark Sport (@sparknzsport) January 4, 2021विज्ञापन
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान की सधी गेंदबाजी के सामने सतर्क शुरुआत की और पहले सत्र में दो विकेट पर 66 रन बनाए, उसने दूसरे सत्र में 79 रन जोडे और इस बीच रॉस टेलर का विकेट गंवाया। न्यूजीलैंड ने टॉम ब्लंडेल (16), टॉम लाथम (33) और रॉस टेलर (12) के रूप में अपने तीन विकेट गंवाए।
STUMPS. Kane Williamson 112* Henry Nicholls 89* (215* run partnership) take the team to the close of play 286/3 and 11 runs behind Pakistan's 1st innings total. Great day of Test cricket at Hagley Oval #NZvPAK pic.twitter.com/SJXNoOmQRu
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 4, 2021
फहीम अशरफ ने ब्लंडेल ने पगबाधा आउट किया जबकि शाहीन शाह अफरीदी ने लैथम को दूसरी स्लिप में कैच कराया। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े थे। टेलर (12) दूसरे सत्र में आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज थे, उन्होंने मोहम्मद अब्बास की गेंद पर दूसरी स्लिप में कैच दिया। निकोलस भी जब तीन रन पर खेल रहे थे तब उन्होंने शाहीन अफरीदी की गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को कैच दे दिया था। निकोलस पवेलियन लौटने लगे, लेकिन टेलीविजन अंपायर ने ‘फ्रंट फुट नोबॉल’ दे दी जिससे उन्हें जीवनदान मिल गया।