फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kane williamson smash double century on 3rd day of First test against bangladesh

NZvBAN: केन विलियमसन का दोहरा शतक, तीसरे दिन बांग्लादेश का स्कोर 174/4

Sat, 02 Mar 2019 12:20 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
kane williamson smash double century on 3rd day of First test against bangladesh
केन विलियमसन

बांग्लादेश के खिलाफ हैमिल्टन में पहले टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़ा। विलियमसन ने 17 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 257 गेंद पर 200 रन की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने 715/6 के स्कोर पर अपने पारी घोषित की।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने 481 रन की बढ़त की बढ़त हासिल करते हुए मेहमान टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम फिलहाल 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर खेल रहे हैं। सौम्य सरकार (39) और महमूदुल्ला (15) रन के स्कोर पर बल्लेबाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश की पहली पारी 234 रन पर समाप्त हो गई थी। इस दौरान न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज जीत रावल 132 और विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम लाथम ने 161 रन की शतकीय पारी खेलकर 254 रन की साझेदारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रावल के आउट होने के बाद कप्तान केन विलियमसन बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने लेथम के साथ मिलकर 79 रनों की साझेदारी बनाई। इसके बाद हेनरी निकोल्स 53 ने क्रीज पर मौजूद विलियमसन का बखूबी साथ निभाया और दोनों के बीच 100 रन की साझेदारी हुई।


छठे नंबर पर खेलने आए नील वैगनर ने छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 35 गेंद पर 47 रन की पारी खेली। इसी तरह विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग ले 67 गेंद पर 31 रन बनाए। विलियमसन ने कॉलिन डी ग्रैंडहोम 76* के साथ मिलकर 110 रन की साझेदारी बनाई। गैंडहोम ने टेस्ट मैच को टी20 बना दिया। उन्होंने 143.40 की स्ट्राइकरेट से रन बनाए।


अपनी पारी में उन्होंने पांच छक्के और चार चौके लगाए। विलियमसन का दौहरा शतक पूरा होने के साथ ही न्यूजीलैंड ने पारी घोषित करने का ऐलान कर दिया। सौम्य सरकार और मेहदी हसन को दो-दो विकेट मिले जबकि कप्तान महमूदुल्लाह और इबादत हुसैन ने एक-एक विकेट निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed