{"_id":"5c4eeefdbdec22736934b531","slug":"kane-williamson-says-after-loss-they-are-teaching-us-a-lesson-and-we-are-required-to-rise-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच के बाद हार से निराश दिखे विलियमसन, बोले- भारत की मजबूत टीम सिखा रही सबक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच के बाद हार से निराश दिखे विलियमसन, बोले- भारत की मजबूत टीम सिखा रही सबक
Mon, 28 Jan 2019 05:31 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 28 Jan 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
केन विलियमसन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ तीसरे वन-डे में शिकस्त के साथ सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन निराश दिखे और उन्होंने कहा कि भारत की मजबूत टीम पांच मैचों की सीरीज में उन्हें कड़ा सबक सिखा रही है।
विज्ञापन
विलियमसन ने कहा, 'उनकी टीम काफी अच्छी है और वे हमें सबक सिखा रहे हैं। आज सुधार था और उनकी टीम ने हमें जो सिखाया हम उसकी सराहना करना चाहते हैं। उनकी योजनाओं में निरंतरता है और उन्होंने हमें गलती करने के लिए बाध्य किया। मुझे लगता है कि हम इससे बेहतर हैं।'
विज्ञापन
विलियमसन ने इस दौरान की रॉस टेलर और टॉम लैथम की तारीफ की जिनकी पारियों की बदौलत टीम 243 रन तक पहुंचने में सफल रही। उन्होंने कहा, 'विकेट बल्लेबाजी के लिए मुश्किल था और लैथम तथा रोस के बीच साझेदारी बेहतरीन थी।'
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के गेंदबाज नियमित अंतराल पर विकेट हासिल करने में नाकाम रहे और विलियमसन ने कहा कि भारत पर दबाव डालने के लिए उन्हें विकेटों की जरूरत थी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हम गेंद से ठीक प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोधी टीम को दबाव में डालने के लिए हमें जल्दी विकेटों की जरूरत है।'
बता दें कि भारत ने सोमवार को माउंट मॉनगनुई में तीसरा वन-डे जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से मात देकर पांच मैच की वन-डे सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का चौथा मुकाबला हैमिल्टन में गुरुवार को खेला जाएगा।