फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kamran Akmal told Babar Azam he was not ready for captaincy First reach Virat Kohli and Steve Smith level

Virat Kohli: 'पहले कोहली के स्तर तक पहुंच जाओ, फिर कप्तानी करो', इस विकेटकीपर ने दी थी बाबर आजम को यह सलाह

Fri, 16 Sep 2022 12:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: रोहित राज Updated Fri, 16 Sep 2022 12:55 PM IST
सार

एशिया कप में टीम की हार और खराब फॉर्म के कारण बाबर आजम को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। पाकिस्तान फाइनल में श्रीलंका से हार गया था और उसके बाद से बाबर आलोचकों के निशाने पर हैं।

विज्ञापन
Kamran Akmal told Babar Azam he was not ready for captaincy First reach Virat Kohli and Steve Smith level
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाबर आजम टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का नेतृत्व करेंगे। यह दूसरा विश्व कप है जिसमें बाबर अपनी टीम का नेतृत्व करेंगे। 2021 में उन्होंने पाकिस्तानी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया था। बाबर पाकिस्तान के लिए एक अच्छे कप्तान साबित हुए हैं। हालांकि, एशिया कप में टीम की हार और उनके खराब फॉर्म के कारण उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। पाकिस्तान फाइनल में श्रीलंका से हार गया था और उसके बाद से बाबर आलोचकों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज कामरान अकमल एक ऐसे आलोचक हैं, जिन्होंने कहा है कि उन्होंने बाबर को कप्तान नहीं बनने की सलाह दी थी। उन्होंने विराट कोहली या स्टीव स्मिथ के स्तर तक पहुंचने के बाद ही कप्तान बनने के लिए कहा था। अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''फैसलाबाद में एक टी20 मैच के दौरान जब बाबर टॉस के लिए बाहर जा रहे थे तो मुझे पता चला कि उन्हें कप्तान बनाया जा रहा है। तभी मैंने उनसे कहा था कि मुझे नहीं लगता कि अभी आपके लिए कप्तान बनने का सही समय है।''
विज्ञापन


अकमल ने आगे बताया, ''मैंने उनसे कहा था कि अगले दो-तीन सालों तक बल्लेबाजी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के स्तर तक पहुंचें। 30-40 शतक लगा लें और फिर कप्तानी का आनंद लें। जब सरफराज हटेंगे तब आप लाइन में रहेंगे, लेकिन यह सही समय नहीं है।'' अकमल ने आगे कहा, ''मैंने उन्हें सलाह दी थी, लेकिन आसपास के लोगों ने शायद उन्हें समझाया कि यही उनके लिए सही समय है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में भी बाबर पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। बाबर एशिया कप में छह मैचों की छह पारियों में कुल 68 रन ही बना सके। उनका औसत 11.33 और स्ट्राइक रेट 107.93 का रहा। उनका उच्चतम स्कोर 30 रन रहा। बाबर ने टी20 में अपना पिछला अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच अप्रैल 2022 को लाहौर में खेले गए मैच में लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed