{"_id":"67b824bf93d1a8cf4a0b9581","slug":"kamran-akmal-scolded-pakistan-team-asked-to-leave-champions-trophy-and-play-series-against-zimbabwe-2025-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: अकमल ने पाकिस्तान टीम को लताड़ा, चैंपियंस ट्रॉफी छोड़ जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खेलने को कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: अकमल ने पाकिस्तान टीम को लताड़ा, चैंपियंस ट्रॉफी छोड़ जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खेलने को कहा
Fri, 21 Feb 2025 12:34 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:34 PM IST
सार
कामरान ने न्यूजीलैंड के परिपक्व क्रिकेट के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'न्यूजीलैंड शुरू में जूझता दिख रहा था। लेकिन आप उनकी परिपक्वता को देखें कि उन्होंने समय लिया।'
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन से हार का सामना करना पड़ा। न तो पाकिस्तान के गेंदबाज चले और न ही बल्लेबाजों ने दम दिखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 320 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम 260 रन पर सिमट गई। इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने मोहम्मद रिजवान एंड कंपनी को उनके खराब प्रदर्शन के लिए फटकार लगाई है। एआरवाई न्यूज से बातचीत में कामरान ने टीम पाकिस्तान को लताड़ लगाई और उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अयोग्य बताया।
विज्ञापन
'जिम्बाब्वे और आयरलैंड से मैच खेलें'
कामरान ने कहा, 'जिम्बाब्वे और आयरलैंड की सीरीज हो रही है, उधर जाएं। वहां जाकर खेलें और अगर हम वहां जीतते हैं तो हम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लायक होंगे। यह पाकिस्तान क्रिकेट का हाल है। पिछले छह-सात वर्षों में हमारे क्रिकेट का स्तर काफी गिर गया है।' एक समय न्यूजीलैंड की टीम 73/3 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी, लेकिन विल यंग और टॉम लाथम के शतकों ने उन्हें 50 ओवरों में 320/5 तक पहुंचने में मदद की।

अकमल ने न्यूजीलैंड की प्रशंसा की
कामरान ने न्यूजीलैंड के परिपक्व क्रिकेट के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'न्यूजीलैंड शुरू में जूझता दिख रहा था। लेकिन आप उनकी परिपक्वता को देखें कि उन्होंने समय लिया, स्ट्राइक रोटेट की और पूरा नियंत्रण मिलने के बाद ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू की। एक परिपक्व टीम यही करती है। वे हमेशा एक बैकअप योजना के साथ आते हैं। उनके बल्लेबाज रचिन रवींद्र चोटिल हो गए और यहां तक कि उनकी जगह चुने गए विल यंग ने भी शतक बनाया।

रिजवान ने स्वीकार की गलती
मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने स्वीकार किया कि टीम ने कीवी के खिलाफ गलतियां कीं। रिजवान ने कहा, 'उन्होंने अच्छा लक्ष्य बनाया। हमें इसकी उम्मीद नहीं थी। हम 260 के आसपास कुछ देख रहे थे। हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की और सभी रणनीति का इस्तेमाल किया, लेकिन उन्होंने अच्छा खेल दिखाया। हम पिच की स्थिति देखते हैं, पहले पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, लेकिन जब विल यंग और लाथम जैसे बल्लेबाज खेल रहे हों तो यह मायने नहीं रखता। आखिर में हमने वही गलती की जो हमने लाहौर में की थी और उन्होंने इस मौके को भुनाया।'