फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kamlesh nagarkoti wants to emulate bhuvneshwar kumar and mohammed shami

यह 2 तेज गेंदबाज हैं युवा स्टार कमलेश नागरकोटी के आदर्श

Tue, 06 Feb 2018 05:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
kamlesh nagarkoti wants to emulate bhuvneshwar kumar and mohammed shami
शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी - फोटो : File

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी ने बताया कि मुश्किल स्थिति में वह किन दो खिलाड़ियों को अपने दिमाग में रखते हैं। कमलेश नागरकोटी टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं। 

विज्ञापन


दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा, 'जब भी मेरे सामने मुश्किल स्थिति होती है तो मैं भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को अपने दिमाग में रखता हूं।'

तेज गेंदबाज ने आगे कहा, 'मैं यह सोचने की कोशिश करता हूं कि भुवी और शमी कैसी गेंदबाजी करते हैं और मैं इसे दोराहने की कोशिश करता हूं। मैं अब तक उनसे नहीं मिला हूं, उम्मीद करता हूं कि आगामी दिनों में मुझे उनसे बात करने का मौका मिलेगा।' 

विज्ञापन

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में 9 विकेट लेने वाले नागरकोटी ने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान विजय हजारे ट्रॉफी और इंडियन प्रीमियर लीग पर लगा है। वहीं नागरकोटी के जोड़ीदार शिवम मावी टीम इंडिया 'ए' में जगह बनाना चाहते हैं और इसके लिए वह आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, 'मैं आईपीएल को लेकर उत्सुक हूं। यह काफी संभावनाएं खोलेगा। यह प्रतिभा दिखाने और इंडिया 'ए' व अन्य सीनियर घरेलू टूर्नामेंट्स के लिए दावा पेश करने का अच्छा मंच है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed