{"_id":"627a56f35b0e4e7ae63f7944","slug":"kagiso-rabada-to-odean-smith-punjab-kings-players-deliver-bollywood-dialogs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: रबाडा से लेकर ओडियन स्मिथ तक पंजाब के खिलाड़ियों ने बोले बॉलीवुड डायलॉग, देखें मजेदार वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: रबाडा से लेकर ओडियन स्मिथ तक पंजाब के खिलाड़ियों ने बोले बॉलीवुड डायलॉग, देखें मजेदार वीडियो
Tue, 10 May 2022 05:43 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 10 May 2022 05:43 PM IST
सार
पंजाब किंग्स के विदेशी खिलाड़ियों ने बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग बोले हैं और यह वीडियो काफी मजेदार है। पंजाब की टीम का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
ओडियन स्मिथ और कगिसो रबाडा
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 में भले ही पंजाब किंग्स का सफर कुछ खास न रहा हो, लेकिन इस टीम के खिलाड़ी जमकर मस्ती कर रहे हैं। टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल से लेकर तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और कैरिबियाई ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ तक सभी जमकर मस्ती कर रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ भी पंजाब को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन पंजाब के खिलाड़ियों ने इस मैच के बाद खूब मस्ती की। टीम के लिए सोशल मीडिया एंकरिंग कर रही शशि धीमन ने टीम के विदेशी खिलाड़ियों से बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग बुलवाए और यह वीडियो काफी मजेदार रहा।
टीम के कई खिलाड़ियों बॉलीवुड फिल्मों के ऐतिहासिक डॉयलॉग बोले। फैंस को यह वीडियो खासा पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
टीम के कई खिलाड़ियों बॉलीवुड फिल्मों के ऐतिहासिक डॉयलॉग बोले। फैंस को यह वीडियो खासा पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
शॉहरुख के डायलॉग से हुई शुरुआत
इस वीडियो की शुरुआत इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेनी हॉवेल के साथ हुई। उन्होंने बॉलीवुड के किंग खास शाहरुख का डायलॉग बोला। "बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं, सेनोरिटा" यह डॉयलॉग शाहरुख की सुपर हिट फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे का है, जो 1995 में रिलीज हुई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने भी 2007 में आई शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम का डायलॉग बोला। "पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त" नाथन एलिस अभिनेता शाहरुख खान को अपना साथी खिलाड़ी शाहरुख खान समझ बैठे।
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने सलमान खान की फिल्म वांटेड का डायलॉग बोला। यह फिल्म साल 2009 में आई थी। रबाडा ने कहा "एक बार जो मैने कमिटमेंट कर दी तो अपने बाप की भी नहीं सुनता" रबाडा को सलमान के बारे में कुछ भी नहीं पता था और उनका मजाक बन गया। अंत में वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ इस वीडियो में नजर आए। स्मिथ ने साल 1993 में आई फिल्म दामिनी से सनी देओल का डायलॉग शानदार तरीके से बोला। स्मिथ ने कहा "तारीखे पे तारीख, तारीखे पे तारीख, तारीखे पे तारीख" उनका यह डायलॉग सुपरहिट रहा।
प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है पंजाब किंग्स
पंजाब की टीम इस सीजन 11 में से छह मैच हार चुकी है और 10 अंक के साथ अंक तालिका में आठवें पायदान पर है। अगर पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचना है तो बाकी बचे तीनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन