फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Junior Women's Hockey World Cup: India's 0-3 defeat in the semi-finals, three-time world champion Netherlands defeated

जूनियर महिला हॉकी विश्वकप: सेमीफाइनल में भारत की 0-3 से हार, तीन बार की विश्व चैंपियन नीदरलैंड ने हराया

Sun, 10 Apr 2022 10:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोटचेफ्सट्रम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोटचेफ्सट्रम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 10 Apr 2022 10:38 PM IST
सार

नीदरलैंड ने 12वें मिनट में बीट्स्मा के शानदार मैदानी प्रयास से गोल कर बढ़त बना लिया। एक गोल से पिछड़ने के बाद भारतीय खिलाड़ी दबाव में आ गई। मैच के दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला दिखा।

विज्ञापन
Junior Women's Hockey World Cup: India's 0-3 defeat in the semi-finals, three-time world champion Netherlands defeated
महिला जूनियर हॉकी विश्व कप - फोटो : twitter @hockey india

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम का एफआईएच जूनियर विश्वकप में चैंपियन बनने का सपना रविवार को यहां सेमीफाइनल में तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड से 0-3 से हारने के बाद टूट गया। भारत का इस टूर्नामेंट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2013 के सत्र में कांस्य पदक जीतना है। टीम की कोशिश इस बार फाइनल में पहुंचने की थी जिसके लिए उसने अब तक बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। नीदरलैंड के लिए टेसा बीट्स्मा (12वें मिनट), लूना फोकके (53वें मिनट) और जिप डिके (54वें मिनट) ने मैदानी गोल कर लगातार चौथी बार फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने मैच में सकारात्मक शुरुआत करते हुए नीदरलैंड पर दबदबा कायम किया। इस दौरान टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाली मुमताज खान टीम को बढ़त दिलने के करीब पहुंच गई थी लेकिन कप्तान सलीमा टेटे के पास पर लगाया गया उनका शॉट गोल पोस्ट से टकरा गया। शुरुआती क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने तीन पेनल्टी क्वार्टर हासिल किए लेकिन उसे गोल में बदलने में विफल रहे।
विज्ञापन

नीदरलैंड ने 12वें मिनट में बीट्स्मा के शानदार मैदानी प्रयास से गोल कर बढ़त बना लिया। एक गोल से पिछड़ने के बाद भारतीय खिलाड़ी दबाव में आ गई। मैच के दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला दिखा। मध्यांतर के बाद तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड की टीम पूरी से हावी हो गई। टीम के आक्रामक खेल ने भारतीय रक्षापंक्ति पर दबाव बनाए रखा। भारतीय टीम इस दौरान जवाबी हमला करने का मौका ढूंढती रही लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। चौथे क्वार्टर में नूर ओमरानी के शानदार पास पर फोकके ने रिवर्स शॉट पर गोलकर नीदरलैंड की बढ़त को 2-0 कर दिया। अगले मिनट में जिप डिके के गोल से मैच भारत की पहुंच से दूर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed