फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   junaid khan ruled out of cape town test due to injury

दूसरे टेस्ट से हटे चोटिल जुनैद

Wed, 13 Feb 2013 10:49 PM IST
केप टाउन/एजेंसी
केप टाउन/एजेंसी Updated Wed, 13 Feb 2013 10:49 PM IST
विज्ञापन
junaid khan ruled out of cape town test due to injury

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से पाकिस्तान के चोटिल तेज गेंदबाज जुनैद खान बाहर हो गए हैं। कोच डेव व्हाटमोर ने कहा कि जुनैद अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिससे वह अब तक नहीं उबर पाए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘जुनैद चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। हालांकि हमें उम्मीद है कि वह सेंचूरियन में होने वाले तीसरे टेस्ट तक फिट हो जाएंगे।’ जुनैद की जगह अब तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान या फिर स्पिनर अब्दुर रहमान को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। हालांकि व्हाटमोर ने राहत अली को भी आराम देकर दोनों को ही उतारने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जुनैद खान ने भारत दौरे पर वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। साथ ही दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी वह काफी कारगर साबित हो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed