{"_id":"5da85fa18ebc3e93b4346ba9","slug":"jsca-will-distribute-5000-free-tickets-to-armed-forces-for-ind-v-sa-3rd-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची टेस्ट मैच में सैनिकों को बांटे जाएंगे 5000 फ्री टिकट, भारत-दक्षिण अफ्रीका होंगे आमने-सामने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रांची टेस्ट मैच में सैनिकों को बांटे जाएंगे 5000 फ्री टिकट, भारत-दक्षिण अफ्रीका होंगे आमने-सामने
Thu, 17 Oct 2019 06:03 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 17 Oct 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट शनिवार से रांची में खेला जाएगा। विराट की अगुवाई में टीम ने पहले ही सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गृहनगर में होने वाले इस मुकाबले में धोनी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मैच के लिए एक बड़ा फैसला किया है।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने मैच के 5000 टिकट सेना और सीआरपीएफ के जवानों को फ्री में बांटने का निर्णय लिया है। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में 19 अक्तूबर से होने वाले आखिरी टेस्ट में विराट की नजर सीरीज को क्लीन स्वीप करने की होगी।
विज्ञापन
एसोसिएशन के मुताबिक उन्होंने सेना के सम्मान में ऐसा करने का फैसला किया है और सीआरपीएफ जवानों, आर्मी और एनसीसी कैडेट्स को सारे टिकट बांटे हैं।
39000 लोगों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में दूसरी बार टेस्ट मैच का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि इसी स्टेडियम पर इस साल फरवरी में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने भारतीय सेना की टोपी पहनकर मैच खेला था और धोनी ने ही सभी को यह टोपी बांटी थी।
विज्ञापन